फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistanis appalled at US Congressmen's views, says Raza Rabbani

अमेरिकी डांट पर रो रहा पाक, अमेरिका पर लगाया दोष मढ़ने का आरोप

Fri, 15 Jul 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
Pakistanis appalled at US Congressmen's views, says Raza Rabbani

अमेरिकी कांग्रेस ने पाकिस्तान को आतंकी माफियाओं का स्पॉन्सर बताया तो पाक हुकूमत के ठेकेदारों की नींद गुल हो गई। पाकिस्तान की सियासत में जैसे भूचाल आ गया। अमूमन ऐसा होता है जब आतंकियों से जोड़कर पाक नाम आता तो उसकी दुखती रग उभरकर सामने आ जाती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ।

विज्ञापन


डॉन की खबर के मुताबिक पाक सीनेट के अध्यक्ष रजा रब्बानी ने बेशर्मी का परिचय देते हुए अमेरिका के आरोपों पर आंसू बहाए। 
विज्ञापन


रब्बानी ने रोना रोया कि अमेरिकी कांग्रेस में शामिल कुछ लोग बे-वजह पाक को निशाना बना रहे हैं, ये देख मुल्क की आवाम हैरान है।

रब्बानी अमेरिकी कांग्रेस के उस प्रस्ताव के जवाब में बोल रहे थे, जिसमें कहा गया कि अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान की दी जा रही सारी मदद रोक दी जाए। अमेरिका ने हवाला दिया था कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर अफगान तालिबान को पलने दे रहा है और उसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रब्बानी के मुताबिक अमेरिका खुद की बोई हुए फसल को लेकर परेशान है और पाकिस्तान को बदनाम कर रहा है।

'अमेरिका दोेस्ता है या दुश्मन'

Pakistanis appalled at US Congressmen's views, says Raza Rabbani

रब्बानी के मुताबिक पाकिस्तान का आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में योगदान किसी को दिखाई नहीं दे रहा है। हालिया अमेरिकी रुख पर पाकिस्तान की जनता को ये समझ में नहीं आ रहा है कि वो दोस्त के साथ डील कर रही है या दुश्मन के साथ।

रब्बानी की मानें तो यूएस कांग्रेस के सदस्यों के पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे आरोप मानवाधिकार के लिहाज से उनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाते हैं। 

रब्बानी कहा कि अमेरिका को कश्मीर में मारे जा रहे लोग नहीं दिखाई देते, उसे अफ्रीकी-अमेरिकियों का दर्द नहीं महसूस होता, वो लगातार नियमों ताक पर रखकर एनएसजी के लिए भारत का समर्थन कर रहा है।

इससे पहले अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों ने आतंकियों और आतंकवाद को पनाह देने के कारण पाकिस्तान की घोर निंदा की थी। अमेरिकी कांग्रेस की तरफ से यहां तक कहा गया था कि पाकिस्तान आतंकी माफियाओं को हर मदद मुहैया कराता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed