फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistani TV Reporter Interviews Buffaloes For His News Report! 

पाकिस्तानी रिपोर्टर ने लिया भैंस का इंटरव्यू

Sun, 31 Jul 2016 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Jul 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
Pakistani TV Reporter Interviews Buffaloes For His News Report! 
पाकिस्तान टीवी रिपोर्टर
पाकिस्तान के चर्चित  रिपोर्टर चांद नवाब की ईद वाली न्यूज रिपोर्ट तो याद होगी ना आपको, उनसे प्रेरित किरदार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में नजर आया था। अब पाकिस्तान के एक और न्यूज रिपोर्टर अमीन हाफिज का विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान समाचार चैनल जिओ टीवी के रिपोर्टर अमीन हफीज ने भैंसों का इंटरव्यू लिया और उनकी जुबान को आम लोगों की भाषा में बदला।
विज्ञापन


टीवी एंकर कहता है,'अभी आपको एक दिलचस्प खबर देते हैं। हुकूमत ने लाहौर की रिंग रोड्स को सिग्नल फ्री बनाने के लिए कई ओवरब्रिज बनवा दिए हैं। इनका इस्तेमाल इंसान कम और जानवर ज्यादा कर रहे हैं। ये जानवर चारे की तलाश में जाते हैं।  जानवरों ने कैसे इन सीढ़ियों का इस्तेमाल करना सीख लिया,  इस पर देखते हैं, अमीन हाफिज की खास रिपोर्ट।'
विज्ञापन


 

गाय-भैंस का कमाल का सलीका

Pakistani TV Reporter Interviews Buffaloes For His News Report! 
पाकिस्तानी रिपोर्टर
इसके बाद शुरू होती है अमीन हफीज की खास रिपोर्ट। ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़ती और उतरतीं गाय-भैंसों को दिखाते हुए अमीन कहते हैं, 'दुनियाभर में बड़ी-बड़ी सड़कों को सुरक्षित करने के लिए पुल इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन गायों-भैंसों को ऐसे पुल इस्तेमाल करते शायद ही आपने देखा हो। हम आपको लाहौर में महमूद बूटी के इलाके में ओवरब्रिज पार करती गाय-भैंसों से मिलवाते हैं। इन्हें सलीके से लाइन बनाकर पुल की सीढ़ियां चढ़ते-उतरते देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।'  

रिपोर्टर ने पूछा भैंस से सवाल

Pakistani TV Reporter Interviews Buffaloes For His News Report! 
पाकिस्तानी रिपोर्टर
रिपोर्टर एक भैंस के मुंह के पास माइक ले जाता है और पूछता कि आप अभी सीढ़ी चढ़कर आई हैं। आपको यह काम आसान लगा या मुश्किल?' भैंस  आवाज करती है। इस पर रिपोर्ट्र लोगों को बताता कि शायद भैंस कह रही है कि किसी जानवर के लिए सीढ़ियां चढ़ना-उतरना आसान काम नहीं है।' 
देखें विडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed