फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistani radio show launches 'anti-ogling campaign'

पाकिस्तान में हो रही है महिलाओं को घूरने पर बहस, चाहिए भारत जितनी आजादी

Sun, 30 Oct 2016 08:11 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Sun, 30 Oct 2016 08:11 AM IST
विज्ञापन
Pakistani radio show launches 'anti-ogling campaign'
सांकेतिक चित्र - फोटो : reuters
पाकिस्तान में अनिला अंसारी नामक एक सामान्य महिला ने रेडियो शो के जरिए औरतों को घूरने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। जिसे पुरुषों का समर्थन पूरी तरह से हासिल नहीं हो पा रहा है, लेकिन अनिला चाहती हैं कि पाकिस्तान में कम से कम औरतों को भारत जितनी आजादी तो मिल जाए। हाल ही में जियो टीवी ने भी इस महिला को कवर किया है।
विज्ञापन


रेडियो जॉकी अनिला अंसारी का यह अभियान बहुत तेजी से घर-घर की आवाज बन रहा है। अनिला को इस बात का मलाल है कि पाकिस्तान में औरतों का घर से निकलना न केवल बहुत मुश्किल बल्कि कई बार तो खतरनाक तक हो जाता है, क्योंकि मर्दों की निगाहें उन्हें लगातार घूरती रहती हैं। अनिला दो दशक तक ब्रिटेन में रहीं और इस साल की शुरूआत में ही पाकिस्तान लौटी हैं। यही कारण है कि उन्हें घूरने जैसी चीजों की आदत ही नहीं थी। 
विज्ञापन


वह बताती हैं कि मैं किसी दफ्तर में जाऊं, रेस्तरां में जाऊं या कहीं और, पुरुषों की निगाहें हमेशा मेरा पीछा करती हैं। भारत में भी अपनी सहेलियों से बात करती हूं। वहां भी ऐसा है, लेकिन को-एड कॉलेज, दफ्तरों के माहौल में इतनी बदतर स्थिति वहां नहीं है। उन्होंने कहा कि दफ्तर में अपने सहयोगियों और सहेलियों से पूछा कि क्या ऐसा केवल मेरे साथ हो रहा है तो सबने एक ही बात कही कि इस बारे में तो बात बेकार है क्योंकि यह एक बीमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जब अनिला ने पुरुषों से पूछा तो पता चला कि उन्हें यह कोई समस्या ही नहीं लगती। वह कहती हैं कि या तो पाकिस्तानी पुरुष इस बात को हंसी में उड़ा देते हैं या फिर गु्स्सा हो जाते हैं। अनिला ने कहा कि वह लोगों को बताना चाहती हैं कि इस बात का असर महिलाओं की मानसिक सेहत पर पड़ता है और पढ़ाई, रोजगार व दूसरे मौके भी प्रभावित होते हैं।

करोड़ों पाकिस्तानी श्रोता हैं अनिला के प्रोग्राम के मुरीद
अनिला अंसारी रेडियो99 में काम करती हैं जिसका दावा है कि देशभर में उसके ढाई करोड़ सुनने वाले हैं। इस मुहिम के तहत अंसारी अपने शो में घूरने के मुद्दे पर बहस कराती रहती हैं और लोगों से भी कहती हैं कि वे फोन करके अपनी समस्याएं बताएं। रेडियो के निदेशक नजीब अहमद कहते हैं कि इस मुहिम को उनका चैनल पूरा समर्थन दे रहा है, और श्रोताओं में भी इस प्रोग्राम के प्रति काफी रुचि जागी है।


बहनों को ताले में बंद कर मर्द बाहर औरतों को क्यों घूरते हैं
महिलाओं और युवाओं को यह मुहिम काफी पसंद आ रही है। सना जाफरी कहती हैं कि इस मुहिम को उनका पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि पाक के मर्द अपनी बहनों को तो तालों में बंद रखकर दूसरी औरतों को क्यों घूरते हैं। लेकिन लड़कों में इस अभियान को लेकर काफी नाराजगी है। लड़कों का कहना है कि लड़कियां अपने मां-बाप की इज्जत होती हैं। अगर वे बुरका नहीं पहनतीं तो वे घूरने की शिकायत भी नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed