आतंकियों की समर्थक हैं पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियां: पाक चीफ जस्टिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के उस दावे पर पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने मुहर लगा दी है कि पाक आतंकियों का समर्थक है। पाकिस्तान के चीफ जस्टिस अनवर जहीर जमाली ने कहा कि देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां आतंकवाद का समर्थन करती हैं। सोमवार को यहां एक समारोह में जमाली ने एक समारोह में ये बात कही।
जमाली ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि कुछ राजनीतिक दल अपने खुद का हित साधने के लिए आतंकवादियों का समर्थन करते हैं। पाकिस्तान में आतंकी वकीलों और जजों में डर पैदा करने के लिए अदालत को निशाना बनाते हैं।
आंतरिक संरक्षण के कारण ही पाकिस्तान में आतंकवाद फल-फूल रहा है।
दूसरे के कार्यक्षेत्र में ना करें हस्तक्षेप
पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने अपील करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न संस्थाओं को सुचारु रूप से काम करना चाहिए ताकि देश में स्थिरता लाई जा सके।
सभी संस्थाओं को अपने अधिकार क्षेत्र में काम करना चाहिए और दूसरे के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जस्टिस जामली ने कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अत्याचार, धार्मिक उत्पीड़न का कोई स्थान नहीं है।
पाकिस्तान का संविधान इस बात की इजाजत देता है कि देश में किसी भी धर्म को मानने वाला बिना किसी खौफ के अपने धर्म का पालन कर सकता है।