फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistani PM shahid khaqan abbasi said there is no case against terrorist hafiz saeed

पाकिस्तानी PM अब्बासी ने हाफिज सईद को कहा 'साहब', बोले- उन पर कोई केस नहीं

Wed, 17 Jan 2018 03:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
pakistani PM shahid khaqan abbasi said there is no case against terrorist hafiz saeed

आतंकवाद को पनाह देने के आरोपों को दरकिनार करने वाले पाकिस्तान एकबार फिर आतंकी हाफिज सईद का सार्वजनिक तौर पर समर्थन कर रहा है। प्रधानमंत्री शाहीद खाकन अब्बासी ने पाकिस्तान के न्यूज चैनल से कहा कि पाक में हाफिज सईद के खिलाफ कोई केस नहीं है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अमेरिका ने आतंकवाद को सपोर्ट करने की वजह से उसके खिलाफ गंभीर कदम उठाते हुए सैन्य और आर्थिक दोनों ही मदद पर रोक लगा दी है। जीयो टीवी को दिए इंटरव्यू में अब्बासी ने कहा कि सईद साहब के खिलाफ तभी कार्रवाई की जा सकती है जब उनके खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर कोई मामला हो।
विज्ञापन

 
भारत पाकिस्तान परआतंकवाद को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है। ऐसे में पाक पीएम की ओर से आया बयान दोनों देशों के रिश्तों के बीच और खटास ला सकता है। दरअसल, भारत आतंकी संगठन जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद को मुंबई आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार मानता है। भारत की ओर से पाकिस्तान को उसके खिलाफ सबूत भी पेश किए गए, लेकिन पाकिस्तान मदद करने की बजाय हमेशा जहर उगलता है।
 

अमेरिका ने पाक की रोकी मदद

pakistani PM shahid khaqan abbasi said there is no case against terrorist hafiz saeed
फाइल फोटो

इससे पहले आतंकवाद को लेकर अमेरिका और पाकिस्तान के मध्य चल रही गहमागहमी के बीच यूएस ने पाक को एक और झटका दिया। अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली 7 हजार करोड़ की सैन्य मदद रोक दी गई। अमेरिका ने कहा कि जब तक पाकिस्तान अफगान, तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता, तब तक सैन्य मदद को पूरी तरह रोक दिया गया है। 

अमेरिका का आरोप है कि पाकिस्तान आज तक आतंक के खिलाफ लड़ाई को लेकर मूर्ख बनाता आया है। साथ ही वह तालिबान के खिलाफ एक्शन में फेल रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हिथर नॉर्ट ने कहा, "आज हम पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता को निलंबित कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तभी फंडिंग मिलेगी जब वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त एक्शन ले।

यह पहली बार है जब पाक को चेतावनी के साथ-साथ बड़ी सैन्य मदद से भी हाथ धोना पड़ा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान को धोखेबाज करार देने के अमेरिका से पाक को मिलने वाली 1,624 करोड़ रुपये की सैन्य सहायता पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed