{"_id":"5a0715994f1c1bc45b8b56bb","slug":"pakistani-officials-wants-to-increase-security-of-terrorist-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाएगा पाक, खुफिया एजेंसियां बना रही हत्या का प्लान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आतंकी हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाएगा पाक, खुफिया एजेंसियां बना रही हत्या का प्लान
एजेंसी, लाहौर
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने पंजाब के गृह विभाग को पत्र लिखकर मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है। साथ ही यह दावा किया है कि ‘एक विदेशी खुफिया एजेंसी’ ने सईद की हत्या की योजना बनाई है।
विज्ञापन
पढ़ें- हाफिज को आतंकी नहीं मानता अमेरिका, पाक को सौंपी 75 आतंकवादियों की लिस्ट
विज्ञापन
राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण ने पत्र में कहा है कि एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने सईद की हत्या के लिए एक प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को आठ करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसमें पंजाब के गृह विभाग से कहा गया है कि वह जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
सईद आतंकवाद निरोधक कानून, 1997 के तहत 30 जनवरी से लाहौर में घर में नजरबंद है। गृह विभाग ने पिछले महीने उसकी नजरबंदी जनसुरक्षा कानून के तहत और 30 दिन (26 नवंबर तक) के लिए बढ़ा दी थी। विभाग की अधिसूचना में कहा गया है, ‘ऐसी आशंका है कि सईद रिहा होने पर कानून एवं व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।’
पढ़ें: आतंकी हाफिज सईद के 4 सहयोगियों को पाकिस्तान ने रिहा किया, जनवरी से थे नजरबंद
जून 2014 में अमेरिका ने जमात-उद-दावा को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था। अमेरिका ने आतंकवादी गतिविधियों में भूमिका के लिए जेयूडी प्रमुख सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है।