फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistani high court clears way for registration of Hafiz Saeed political party

पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद की पार्टी लड़ सकेगी चुनाव, हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी

Fri, 09 Mar 2018 01:28 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Pakistani high court clears way for registration of Hafiz Saeed political party
Hafiz Saeed
आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा प्रमुख हाफिज सईद का पाकिस्तान में राजनीति करने का सपना साकार हो गया है। पाकिस्तान की एक कोर्ट ने आतंकी हाफिज सईद को पार्टी बनाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद वह अब चुनाव आयोग से अपनी पार्टी का रजिस्ट्रेशन करा सकेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि सईद काफी समय से पाकिस्तान में अपनी पार्टी बनाने की मांग कर रहा है। इसके लिए वह कई बार पाकिस्तानी चुनाव आयोग से भी मुलाकात कर चुका है। लेकिन कोर्ट ने पार्टी बनाने पर रोक लगा दी थी। लेकिन लाहौर हाईकोर्ट के जज आमिर फारूख से हरी झंडी मिलने के बाद अब मुंबई हमले के आतंकी का यह रास्ता साफ हो गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि इसी साल पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाला है। जिससे अब हाफिज की पार्टी भी इन चुनावों में हिस्सा ले सकेगी। हाफिज ने अक्टूबर 2017 में मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) के नाम से अपनी पार्टी का रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था। लेकिन अमेरिका के दवाब के चलते पार्टी बनाने की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हाफिज सईद ने कहा था कि अमेरिका ने उसकी संस्था के खिलाफ षड्यंत्र रचा है। यही कारण है कि पाकिस्तानी सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हाल ही में पेरिस में हुई वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की बैठक में टेरर फंडिंग के मामले में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाला गया था। बता दें कि इससे पहले एफएटीएफ ने पाकिस्तान को आतंक का दाग धोने के लिए तीन महीने का समय दिया था।

Pakistani high court clears way for registration of Hafiz Saeed political party
Hafiz Saeed
इसपर सईद ने कहा था कि राष्ट्रपति अध्यादेश जारी करके जमात-उद-दावा के देशभक्ति कार्यों को अयोग्य ठहरा दिया गया है क्योंकि अमेरिका और बहुत सी दूसरी बाहरी ताकतें हमारे द्वारा शैक्षणिक संस्थानों, एंबुलेंस और अस्पताल के जरिए पाकिस्तान में किए जा रहे स्वयंसेवी काम से खुश नहीं हैं। हमने देश को अमेरिका के खिलाफ एकजुट किया है। इसी वजह से अमेरिकी प्रशासन देश में किए जा रहे जमात के काम को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस साल के शुरू में पाकिस्तान को दी जाने वाली 1625 करोड़ रुपये की सैन्य सहायता पर रोक लगाने की घोषणा की थी। अमेरिका लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक आतंकी सरगना हाफिज सईद पर पाकिस्तान के कार्रवाई नहीं करने से खफा है। भारत और अमेरिका सईद को मुंबई हमले का मास्टरमाइंड मानते हैं। लिहाजा सईद को वैश्विक आतंकी घोषित किया गया है और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम भी रखा गया है।

पिछले साल पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा किए गए सईद के सिर पर करीब 65 करोड़ रुपये का इनाम है। सईद ने कहा कि यदि पाकिस्तान अमेरिका की मांगों के आगे ऐसे ही झुकता रहा तो वह दिन दूर नहीं है जब ऐसी ताकतें हमें हमारे परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने के लिए कहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed