{"_id":"5ae4b2564f1c1b042e8b5dac","slug":"pakistani-doctor-who-helped-for-encounter-of-osama-bin-laden-is-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"लादेन एनकाउंटर में अमेरिका की मदद करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर की जान खतरे में ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
लादेन एनकाउंटर में अमेरिका की मदद करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर की जान खतरे में
एजेंसी, पेशावर
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
ओसामा बिन लादेन
- फोटो : File Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की मदद करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी को पेशावर जेल से हटाकर किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अफरीदी ने एबटाबाद शहर में फर्जी टीकाकरण अभियान चलाया था, जिससे सीआईए एजेंट पूर्व अलकायदा प्रमुख लादेन को पकड़ सकें। डॉक्टर की सूचना पर ही अमेरिकी सील नेवी कमांडरों ने कार्रवाई की और दो मई, 2011 को लादेन मारा गया।
विज्ञापन
एक साल बाद पाकिस्तानी अदालत ने अफरीदी को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का दोषी करार देते हुए 33 साल की सजा सुनाई। पेशावर के एक जेल अधिकारी ने बताया कि अफरीदी को पेशावर जेल से नई जगह पर भेज दिया गया है, लेकिन उन्हें नई जगह की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
खैबर पख्तूनख्वा सरकार का कहना है कि अफरीदी की जान को खतरा था, इसलिए उसे हटाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसे रावलपिंडी की अदिला जेल में रखा गया है।