{"_id":"597479024f1c1b62708b4596","slug":"pakistani-cab-service-giving-facility-of-matchmaker-rishta-aunty","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब में ही पक्का हो जाएगा 'रिश्ता', बस 'आंटी' को बताएं अपनी पसंद","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कैब में ही पक्का हो जाएगा 'रिश्ता', बस 'आंटी' को बताएं अपनी पसंद
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 23 Jul 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Techlist
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादातर घरों में रिश्ता ढूंढने का काम घर के बड़े बुजुर्ग करते हैं, लेकिन क्या हो अगर आप किसी कैब में बैठे हो और अचानक आपके पास रिश्ता आ जाए। रिश्ता भी कैसा, बिलकुल आपकी पंसद का। जैसे हमारे देश में उबर और ओला कैब सर्विसेज हैं, वैसी ही कैब सर्विस करीम है।
विज्ञापन
यह कंपनी पाकिस्तान में लोगों को कैब मुहैया करती है। हाल के दिनों में कंपनी ने नई सेवा रिश्ता आंटी शुरू की। इस सर्विस के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को मैचमेकर के साथ कैब साझा करने का मौका देती है। कंपनी ने यह सुविधा केवल दो दिनों के लिए ही शुरू की, लेकिन इसकी चर्चाएं चारों ओर है।
विज्ञापन
रिश्ता आंटी भारत, पाकिस्तान समेत कई एशियाई देशों को लड़के लड़कियों का ब्योरा रखती हैं। इस सुविधा के तहत आप रिश्ता आंटी के साथ कैब शेयर कीजिए। सफर के दौरान आपसे कुछ सवाल किए जाएंगे। अगर रिश्ता आंटी की नजर में आपकी पसंद के हिसाब का कोई रिश्ता होगा तो वह आपको बता देंगी।
विज्ञापन
रिश्ता आंटी के पास लड़के-लड़कियों की शिक्षा, जॉब, सैलरी सभी डिटेल होती है। शुरुआत में यह सुविधा केवल कराची, लाहौर और इस्लामाबाद के लोगों को मुहैया कराई गई। यह पहला मौका नहीं है, जब करीम कैब सर्विस ने कोई अनोखी सेवा शुरू की है। इससे पहले भी करीम कैब सर्विसेज ने ऐसी ही सुविधा दी है।
कंपनी ने जनवरी में डॉक्टर नाम से सेवा शुरू की थी, जिसके तहत यूजर्स फोन करके डॉक्टर को घर ले आने और ले जाने की सुविधा प्राप्त कर सकते थे।