{"_id":"5c327cd9bdec2257246004b6","slug":"pakistani-airlines-order-reduce-weight-in-six-months-or-get-out-from-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी एयरलाइन का कर्मियों को फरमान, छह माह में वजन घटाओ या नौकरी से जाओ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी एयरलाइन का कर्मियों को फरमान, छह माह में वजन घटाओ या नौकरी से जाओ
Mon, 07 Jan 2019 03:40 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 07 Jan 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की दिग्गज एयरलाइन कंपनी पीआईए ने कैबिन क्रू के ‘मोटे’ सदस्यों से छह महीने के भीतर वजन हटाने को कहा है। ऐसा नहीं करने वाले कर्मियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) ने सभी कर्मचारियों के लिए वेट चार्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
कंपनी के उड़ान सेवाओं के महाप्रबंधक आमिर बशीर ने 1 जनवरी को यह आदेश जारी किया, जिसमें अत्यधिक वजन वाले अधिकारियों से एक महीने में कम से कम 5 पाउंड (2.26) किलोग्राम वजन कम करने को कहा गया है। एयरलाइन ने करीब 1800 कैबिन क्रू से वजन कम करने को कहा है।
विज्ञापन
पीआईए के प्रवक्ता मशहूद तजवर ने कहा कि करीब 100 क्रू को नौकरी बचाने के लिए 1 जुलाई तक वजन कम करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार मोटे परिचारकों को लेकर शिकायत मिल रही थीं।
विज्ञापन