फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistani actress and singer sumbul khan iqbal murdered as she refused to perform in private party

मशहूर पाकिस्तानी अदाकारा सुमबुल की गोलियों से भून कर हत्या, पार्टी में डांस करने से किया था मना

Mon, 05 Feb 2018 06:50 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
pakistani actress and singer sumbul khan iqbal murdered as she refused to perform in private party
पाकिस्तान की मशहूर अदाकार और गायक सुमबुल खान की हत्या
पाकिस्तान की मशहूर अदाकार और गायक सुमबुल खान की एक निजी पार्टी में डांस करने से मना करने पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पाकिस्तान के मर्दन शहर में हुई है। खबरों के मुताबिक सुमबुल को अमीरों ने एक निजी पार्टी में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। लेकिन उन्होंने निजी पार्टी में कार्यक्रम पेश करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद तीन लोग उनके घर में घुसकर उन्हें जबरदस्ती ले जाने की कोशिश करने लगे। सुमबुल ने भागने की कोशिश की तो उन्हें गोलियों से भून दिया गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए एक आरोपी का नाम नईम खट्टक है और वह पुलिस अधिकारी रह चुका है। इसके अलावा अन्य दो आरोपी फरार हैं। पुलिस अधिकारी सईद खान ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


कौन हैं सुमबुल खान 

सुमबुल इकबाल खान पाकिस्तान के कराची में 30 अगस्त 1992 में पैदा हुईं थीं। 25 वर्षीय सुमबुल पुश्तों भाषा की फिल्मों में एक्टिंग करती थी और गाने भी गाया करती थीं। उन्होंने 'मेरे ख्वाब रेजा रेजा', 'बुरी औरत', 'दिल-ए-एबद', 'राजू रॉकेट' जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कलाकारों पर हो रहे हैं हमले 

पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों में कई महिला कलाकारों पर हमले हुए हैं। एक साल पहले लाहौर में डांसर किसमत बेग की हत्या की गई थी। नवंबर 2016 में वह एक स्टेज प्ले में परफॉर्म कर वापस घर लौट रही थीं। तब मोटरसाइकिल में सवार हथियबंद लोगों ने उन्हें पैर, पेट और हाथों में 11  गोलियां मारी थीं। इस वारदात में गाड़ी चला रहे ड्राइवर को भी गोलियां लगी थीं लेकिन उसकी जान बच गई थी। 


सुमबुल की हत्या के बाद पाकिस्तान में काफी आक्रोश है। मशहूर फैशन डिजाइनर माहीन खान ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घर से बाहर निकलें और उनका साथ दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed