फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan will not compromise with IMF for new relief package

नए राहत पैकेज के लिए आईएमएफ से समझौता नहीं करेगा पाकिस्तान, विकल्पों पर कर रहा विचार : वित्तमंत्री

Sat, 12 Jan 2019 07:35 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, कराची
भाषा, कराची Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Pakistan will not compromise with IMF for new relief package
Asad Umar
पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान किसी नए राहत पैकेज के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से संपर्क नहीं करेगा, बल्कि अपने आर्थिक संकट से उबरने के लिए वह अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। उमर ने कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में कारोबारियों के साथ चर्चा के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन


उमर ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार ने निर्णय किया है कि वह आईएमएफ के साथ किसी नए राहत पैकेज का समझौता नहीं करेगी बल्कि पाकिस्तान की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए वह अन्य संभावित विकल्पों पर काम कर रही है।
विज्ञापन


भुगतान संतुलन के संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार आईएमएफ के साथ आठ अरब डॉलर के राहत पैकेज पर बातचीत कर रही थी। सरकार ने आर्थिक मदद के लिए सऊदी अरब, चीन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे पाकिस्तान के ‘मित्र देशों’ के साथ भी संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर ने कहा कि सरकार आईएमएफ के साथ किसी नए राहत पैकेज का समझौता नहीं करेगी क्योंकि यह देश के लिए कड़ी आर्थिक शर्तें लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार 23 जनवरी को एक छोटा बजट पेश करेगी। 


वह लाहौर और कराची में कारोबारियों से बातचीत कर रहे हैं ताकि वित्त विधेयक में संशोधन किया जा सके। यह संशोधन कारोबारियों को अधिक सुविधाएं प्रदान करेगा। उमर ने इशारा किया कि यह विधेयक पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के लिए कुछ ‘खुशखबरी’ लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed