फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan will not compromise itself to establish peace with India says Sartaj Aziz

चुनाव के बाद पाक से बातचीत को लेकर बदलेगा मोदी का रुखः सरताज अजीज

Mon, 16 Jan 2017 09:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
Pakistan will not compromise itself to establish peace with India says Sartaj Aziz
- फोटो : getty

भारत पर दादागिरी करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि दोनों देशों के बीच शांतिवार्ता स्थापित करने में भारत सहयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के इस रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन


पीएम मोदी पर तंज कसते हुए अजीज ने कहा, "मोदी खुद को अधिनायक के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं इसलिए उनका पूरा चुनावी प्रचार पाक-विरोधी भावनाओं के इर्द-गिर्द चलाया गया था।" पाकिस्तानी अखबार डॉन से बातचीत में सरताज अजीज ने भारत पर आरोप लगाया कि, "मोदी कश्मीर मुद्दे पर बात करना नहीं चाहते, उन्हें सिर्फ वहां आतंकवाद ही दिखाई देता है।"
विज्ञापन


अजीज ने कहा कि भारत नियंत्रण रेखा पर समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है। यही नहीं अजीज ने कहा कि क्षेत्र में भारत द्वारा 'मानवाधिकारों के उल्लंघन' को दुनिया ने देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कश्मीर पर बात किए बिना कोई संवाद नहीं'

Pakistan will not compromise itself to establish peace with India says Sartaj Aziz

अजीज ने कहा कि, "बिना कश्मीर मुद्दे पर बातचीत किए हम भारत के साथ कोई संवाद नहीं करेंगे। न ही भारत के साथ शांति स्थापित करने के लिए कोई समझौता करेंगे।" मोदी पर हमला बोलते हुए अजीज ने कहा कि, "एक बार चुनाव खत्म होने दीजिए, उसके बाद पाकिस्तान के साथ वार्ता के मुद्दे पर मोदी सरकार का रुख भी बदल जाएगा।"

डॉन से बातचीत में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) में भारत के शामिल होने के सवाल पर अजीज ने कहा कि कोई भी देश इस परियोजना में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने में सब-कॉन्ट्रैक्टर की तरह भागीदारी निभा सकता है। उन्होंने कहा कि चीन-पाक ने मिलकर इस तरह के सभी अनुरोधों पर सहमति जताई है।

अजीज ने अखबार से बातचीत में अफगानिस्तान में अशांति फैलाने में किसी तरह की भूमिका होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पाक वास्तव में साल 2017 में अफगानिस्तान के साथ अपना संबंध सुधारना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed