{"_id":"5a85c3b44f1c1bb3208b983c","slug":"pakistan-we-are-fully-prepared-to-respond-to-the-invasion-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: भारत के आक्रमण का जवाब देने को हम पूरी तरह तैयार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: भारत के आक्रमण का जवाब देने को हम पूरी तरह तैयार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Fri, 16 Feb 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत के किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही यह भी कहा कि नई दिल्ली को बगैर किसी ठोस सबूत के आरोप लगाना बंद करना चाहिए।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैजल ने यह बात संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगर भारत आक्रमण के लिए आमादा है तो पाकिस्तान खुद की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। किसी भी देश को पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
अगर भारत शांति चाहता है तो उसे आक्रामकता छोड़नी चाहिए क्योंकि उनकी आक्रामक बयानबाजी का एकमात्र उद्देश्य चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि भारत को साक्ष्य के बिना एकतरफा दोष मढ़ने की प्रवृत्ति है। वे पाकिस्तान पर जासूसी का आरोप भी लगा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान इन आरोपों को मजबूती से खंडन करता है।
विज्ञापन