पाकिस्तान में 4 लाख से ज्यादा पोर्न वेबसाइट बंद
पाकिस्तान में पोर्नग्रॉफी पर लगाम कसने के लिए अब ज्यादा से ज्यादा पोर्न वेबसाइट को बंद करने का काम शुरू हो गया है। पाकिस्तान के टेलीकॉम नियामक के आदेश के बाद इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर ने 4,00,000 से ज्यादा पोर्न वेबसाइट को बंद कर दिया है।
पाकिस्तान के टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को सख्त आदेश जारी किए हैं कि जल्द से जल्द पोर्नग्रॉफी वाली वेबसाइट को बंद किया जाए। साथ ही एक विधयेक भी पास किया गया है कि अगर किसी भी वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्नग्रॉफी से संबंधित साम्रमी मिलती है तो उस पर कड़े से कड़ा प्रतिबंध लगाया जाए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने यह कार्रवाई शुरू की है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में 429,343 डोमेन नेम जिनपर पोर्नग्रॉफी की सामग्री उपलब्ध थी, सब को बैन कर दिया गया है।
इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के सामने यह चुनौती आ रही
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने 12 जनवरी, 2016 को एक आदेश पारित करते हुए कहा था जल्द से जल्द इस तरह की सारी वेबसाइट पर पाबंदी लगाई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इंटरनेट पर मौजूद इस तरह की नकारात्मक साम्रगी से हमारी युवा पीढ़ी को सही जानकारी नहीं मिल रही है। इस तरह की जानकारी उनको गुमराह कर सकती है।
इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के सामने यह चुनौती आ रही है कि इस तरह की वेबसाइट की संख्या बहुत ज्यादा है और जल्द से जल्द इन्हें बंद करना संभव नहीं है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के मुताबिक डोमेन नाम के जरिए वेबसाइट और उसके कंटेट को प्रतिबंधित करना एक खर्चीला काम है। इतनी ज्यादा वेबसाइट को ब्लॉक करने में बहुत ज्यादा लोगों की जरूरत है और अधिक समय चाहिए।
पर फिर भी सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर को मानना जरूरी है और इसके लिए हमने ऐसी वेबसाइ को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है।