{"_id":"5c031a5cbdec2241c2633e68","slug":"pakistan-tells-18-international-ngos-to-leave-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में 18 एनजीओ का काम बंद, 30 नवंबर तक देश छोड़ने का आदेश","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में 18 एनजीओ का काम बंद, 30 नवंबर तक देश छोड़ने का आदेश
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सहायता संगठनों के प्रति पाक सरकार के सख्त नीतियां बनाने के कारण देश की 18 एनजीओ को कामकाज बंद करना पड़ा है। निष्कासन आदेश मिलने के बाद सभी संस्थाओं ने पाकिस्तान में अपना कार्य संचालन बंद कर दिया। गृह मंत्रालय से औपचारिक नोटिस मिलने के बाद 60 दिनों के भीतर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
पाक गृह मंत्रालय ने सभी एनजीओ को उनका कार्य संचालन बंद करने और 30 नवंबर तक पाक छोड़ने के लिए कहा था। वर्ल्ड विजन एनजीओ के क्षेत्रीय निदेशक बेंग योह ने कहा, टीम के लिए यह बेहद दुखद दिन है। उन्हें अपने सहयोगियों और उन बच्चों को अलविदा कहना पड़ा जिनकी वे मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
इन एनजीओ का निष्कासन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के उन पर सालों से बढ़ते अविश्वास के कारण हुआ है। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां लगातार इन एनजीओ को नोटिस में रखी थीं। एजेंसियों ने आरोप लगाया कि ये एनजीओ पाक धरती पर विदेशियों के लिए जासूसी में संलग्न हैं।
विज्ञापन