{"_id":"590ce5e44f1c1ba27344165a","slug":"pakistan-supreme-court-constitutes-jit-to-probe-sharif-in-panama-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में नवाज शरीफ, पनामा मामले में पाक SC ने गठित की जेआईटी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
मुश्किल में नवाज शरीफ, पनामा मामले में पाक SC ने गठित की जेआईटी
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Sat, 06 May 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पनामा पेपर्स मामले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके बेटों पर कथित तौर पर लगे आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय उच्च स्तरीय संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) गठित कर दी है। न्यायाधीशों के तीन सदस्यीय पैनल ने विभिन्न विभागों द्वारा सौंपे गए नामों की समीक्षा की। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के 20 अप्रैल के फैसले में ऐसा करने का आदेश दिया गया था। जेआईटी को इस मामले की जांच के लिए 60 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
अदालत ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अतिरिक्त निदेशक वाजिद जिया को जेआईटी के प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है। इसके अन्य सदस्यों में सेना सतर्कता से ब्रिगेडियर कामरान खुर्शीद, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के आमेर अजीज, पाकिस्तान प्रतिभूति विनिमय आयोग (एसईसीपी) के कार्यकारी निदेशक बिलाल रसूल, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के निदेशक इरफान नईम मंगी और इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के ब्रिगेडियर मोहम्मद नउमन सईद हैं।
विज्ञापन
जेआईटी सचिवालय को यहां संघीय न्यायिक अकादमी परिसर में रखा जाएगा और अदालत ने संघीय सरकार से जांच के लिए जेआईटी को प्रारंभिक राशि के तौर पर 20 मिलियन रुपये समेत सभी आवश्यक कोष मुहैया कराने को भी आदेश दिया है।
विज्ञापन