पाकिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती धमाका, 28 मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के सीमा के निकट कबायली इलाके में पाकिस्तान की एक मस्जिद में शुक्रवार को नमाज के दौरान आत्मघाती धमाके में तकरीबन 28 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य घायल हो गए। एक क्षेत्रीय अधिकारी नावेद अकबर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि धमाका नमाज अता करने के दौरान हुआ।
आत्मघाती हमलावर ने ‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्लाते हुए खुद को मस्जिद के अंदर ही उड़ा लिया।
उन्होंने कहा कि शक्तिशाली धमाका अपराह्न 2 बजे अपराह्न हुआ और उस समय पूरा मस्जिद लोगों से खचाखच भरा था और लोग नमाज अता कर रहे थे।
नवाज शरीफ ने जताई संवेदना
राहत दल और पुलिस दोनों ही मौके पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से कुछ का इलाज बाजाउर, चरसड्डा और पेशावर के अस्पताल में चल रहा है।
बहरहाल, किसी ने भी हमले की जवाबदेही नहीं ली है। लेकिन पाकिस्तानी तालिबानी लगातार अदालतों, स्कूलों और मस्जिदों में हमले करते रहते हैं।
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने धमाके में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है।