फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan sought again onKashmir, Nawaz wrote letter to the UN

कश्मीर पर बौखलाए नवाज शरीफ ने लिखी यूएन को चिट्ठी

Fri, 02 Sep 2016 10:08 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Fri, 02 Sep 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
Pakistan sought again onKashmir, Nawaz wrote letter to the UN
d - फोटो : getty images

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर से कश्मीर राग अलापा है। उन्होंने कश्मीर मुद्दे को लेकर एक महीने के भीतर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को दूसरी बार चिट्ठी लिखी है। उन्होंने ने यूएन महासचवि बान-की मून से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन


पाक ने एक बार फिर यूएन से कहा है कि वह मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों की जांच के लिए अपनी टीम को घाटी में भेजे। पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने बताया कि शरीफ ने यूएन महासचिव बान की-मून को चिट्ठी लिख कश्मीर के हालातों के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन


प्रवक्ता के मुताबिक यूएन महासचिव की कश्मीर में हिंसा को खत्म करने की कोशिश के जवाब में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह चिट्ठी लिखी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपनी चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलूचिस्तान का जिक्र करने का भी विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख विवाद का मुद्दा कश्मीर

Pakistan sought again onKashmir, Nawaz wrote letter to the UN

उन्होंने इसे अनुचित करार देते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का खुला उल्लंघन है। इसमें कहा गया है कि यह बयान कश्मीर में हो रहे अत्याचार पर दुनिया का ध्यान हटाने के लिए दिया गया है।

उन्होंने यूएन महासचिव की कोशिशों की तारीफ की। उन्होंने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का प्रमुख मुद्दा कश्मीर है। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की अपनी कोशिश जारी रखेगा।

पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर बातचीत को टालने का आरोप भी भारत पर लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बातचीत के जरिये इस विवाद का हल चाहता है। मगर भारत लगातार इससे परहेज कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed