फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: Software company CEO had to leave job for telling women not to wear hijab in office

पाकिस्तान: सॉफ्टवेयर कंपनी ने महिला को दफ्तर में हिजाब पहनने से मना किया तो सीईओ की नौकरी गई

Sat, 20 Oct 2018 11:49 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: Software company CEO had to leave job for telling women not to wear hijab in office
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

इस्लामिक देश पाकिस्तान धार्मिक रूढ़ियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। पाकिस्तान में एक नया मामला सामने आया है जिसमें महिला को दफ्तर में हिजाब नहीं पहने की सलाह दिए जाने पर सीईओ की नौकरी चली गई। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से कहा गया कि या तो वह कार्यस्थल पर हिजाब न पहने या इस्तीफा दे दे। मुस्लिम बहुल देश में इस तरह का यह पहला मामला है। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जिसके चलते क्रिएटिव केओस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाद कादिर को इस्तीफा देना पड़ा। 

महिला को उसके लाइन मैनेजर ने बताया कि वह अपनी नौकरी तभी सुरक्षित रख सकती हैं जब वह अपना हिजाब पहनना छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि हिजाब पहनने से कंपनी की “सर्वव्यापी” छवि खराब होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कहा कि अगर वह नौकरी छोड़ती है तो उसके पास दो इस्लामी बैंकों में नौकरी के प्रस्ताव हैं। 

कादिर ने शुरुआत में एक माफीनामा जारी कर घटना के महत्व को कम बताने की कोशिश की। 

उन्होंने कहा कि महिला से इस्तीफा वापस लेने और अपनी नौकरी सामान्य रूप से शुरू करने को कहा गया।

सॉफ्टवेयर कंपनी ने बाद में एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि “कार्यस्थल पर भेदभाव” के लिए कादिर से पद छोड़ने को कहा गया। 

बोर्ड सदस्यों और सहयोगियों को भेजे गए ईमेल में कादिर ने कहा है कि वह सॉफ्टवेयर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस ईमेल का शीर्षक "मेरा माफी मांगना पर्याप्त नहीं है।" (इनपुट:भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed