फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan shocked by the friendship of India and Israel, say- both countries are anti- Islam

भारत-इजरायल की दोस्ती से बौखलाया पाकिस्तान, बोला- इस्लाम विरोधी हैं दोनों देश

Wed, 17 Jan 2018 01:54 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan shocked by the friendship of India and Israel, say- both countries are anti- Islam
Khawaja Muhammad Asif

भारत और इजरायल की बढ़ती नजदीकियों से पाकिस्तान के सियासी गलियारों में खलबली मच गयी है। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के 6 दिन के भारत दौरे से दुनिया भर के देशों की नजर भारत पर है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के पाक चैनल को दिए इंटरव्यू में यह तल्खी साफ दिखाई दी। आसिफ ने कहा कि भारत और इजरायल की बढ़ती नजदीकी के बावजूद पाकिस्तान अपनी रक्षा खुद कर सकता है।
विज्ञापन


आसिफ ने कहा कि इजरायल उस हिस्से पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है जो मुस्लिमों का है, यह ठीक वैसे ही है जैसे भारत कश्मीर में मुस्लिमों की जमीनों पर कब्जा कर रहा है। इजरायल और भारत का मकसद एक ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने इजरायल को कभी भी महत्व नहीं दिया। भारत और इजरायल के बीच गठजोड़ इसीलिए हुआ है क्योंकि दोनों देश इस्लाम विरोधी हैं। आसिफ ने यह भी कहा कि पाक का फिलिस्तीन के नागरिकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव है।


उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर कहा कि यह पाकिस्तान के अस्तित्व से संबंधित है।  इजरायल और भारत के संबंधों से सरकार और देश को घबराने की जरूरत नहीं है। आसिफ ने आतंकवाद पर सफाई देते हुए कहा कि हमारी सेना आतंक से लगातार लड़ रही है और इससे हमारी क्षमताएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने आतंकवाद से लड़ते हुए बलिदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed