फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan sewer cleaner dies as doctor refuses to touch his dirty body

पाक में डॉक्टरों ने सफाई कर्मी को हाथ लगाने से किया इनकार, मौत

Sun, 04 Jun 2017 06:58 PM IST
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह Updated Sun, 04 Jun 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
Pakistan sewer cleaner dies as doctor refuses to touch his dirty body
सफाईकर्मी की मौत

पाकिस्तान में मानवता को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। सिंध प्रांत के उमरकोट जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने एक सफाई कर्मचारी का कथित रूप से इलाज इसलिए नहीं किया क्योंकि उस पर गंदगी चिपटी हुई थी। समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से सफाई कर्मचारी की मौत हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, सफाई कर्मचारी इरफान मसीह अपने तीन साथियों के साथ सीवर की सफाई कर रहा था। अचानक तीनों सीवर में गिर गए। बेहोश स्थिति में उन्हें अस्पताल लाया गया। इस बीच मसीह को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसके परिवार ने डॉक्टरों से जल्द इलाज करने की गुहार लगाई। लेकिन डॉक्टरों ने मसीह को छूने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि वह रोजा रखे हुए हैं, ऐसे में वह उसके गंदे शरीर को नहीं छू सकते। यहां तक कि मसीह को आक्सीजन देने से भी इनकार कर दिया। परिवार ने जैसे-तैसे मसीह का शरीर साफ किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मसीह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 
इसके बाद पीड़ित परिवार ने मसीह का शव लेकर अस्पताल के बाहर धरना दिया। डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने छह डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मुख्य आरोपी डॉ जाम खुनबार समेत तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य तीन सफाई कर्मचारियों को भी इलाज नहीं मिल पाया। उन्हें पहले हैदराबाद और फिर कराची रेफर कर दिया गया। इनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सीवर में गिरने से वह कई प्रकार की हानिकारक गैसों के संपर्क में आ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed