{"_id":"5c6a41f0bdec220c0c322345","slug":"pakistan-says-no-information-on-most-favored-nation-mfn-status-from-india-may-raise-issue-in-wto","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने कहा- मोस्ट फेवर्ड नेशन पर भारत से कोई सूचना नहीं मिली, डब्ल्यूटीओ में उठा सकता है मुद्दा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक ने कहा- मोस्ट फेवर्ड नेशन पर भारत से कोई सूचना नहीं मिली, डब्ल्यूटीओ में उठा सकता है मुद्दा
Mon, 18 Feb 2019 10:56 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा छीनने से पाकिस्तान बौखलाया गया है। पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंच पर उठाने की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रज्जाक दाऊद ने रविवार को इशारा किया कि भारत के इस कदम को वे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में उठाने के बारे में सोच रहे हैं। जैश आतंकी के इस आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं कई घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हमले की दुनियाभर में निंदा की जा रही है।
दाऊद ने पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज से कहा, "एमएफएन दर्जा खत्म करने को लेकर अभी भारत से कोई सूचना नहीं मिली है। हम इस मुद्दे को देख रहे हैं। भारत के साथ बात भी कर सकते हैं। डब्ल्यूटीओ सहित अन्य वैश्विक मंचों पर भी यह मुद्दा उठाया जा सकता है।" गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान दोनों डब्ल्यूटीओ के सदस्य हैं।
भारत ने शुक्रवार को पड़ोसी देश का ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन)’ का दर्जा खत्म करने के बाद शनिवार को वहां से होने वाले तकरीबन 3400 करोड़ रुपये के सामानों के आयात पर भी 200 फीसदी का भारी-भरकम शुल्क थोप दिया।