फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Says Jadhav Will Not Be hanged Until Mercy Appeal decision

बैकफुट पर पाक, कहा- दया याचिकाओं के फैसले तक जाधव को नहीं देंगे फांसी

Fri, 02 Jun 2017 06:26 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Fri, 02 Jun 2017 06:26 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Says Jadhav Will Not Be hanged Until Mercy Appeal decision
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)

अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) द्वारा कुलभूषण जाधव की सजा पर रोक लगाए जाने के बावजूद फांसी देने पर अड़ा पाकिस्तान बैकफुट पर नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने कहा है कि जाधव को तब तक फांसी की सजा नहीं दी जाएगी जब तक वह अपनी सभी क्षमा याचिकाओं का इस्तेमाल नहीं कर लेते। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने बयान जारी कर यह बात कही। जकारिया ने कहा कि जाधव के पास सजा रोकने के लिए अनुरोध करने का अधिकार। अधिकार के तहत याचिका को सेना प्रमुख के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति की मंजूरी भी जरूरी है।

विज्ञापन


इस बीच जकारिया ने जाधव को बचाने के लिए भारतीय नीति की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि भारत ने मीडिया का सहारा लेकर मामले में दबाव बनाया। झूठे सबूतों को बढ़ा-चढ़ाकर दुनिया के सामने पेश किया गया। जिससे आईसीजे की कार्यवाही प्रभावित हुई। 
विज्ञापन


उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जाधव मामले में रणनीति बनाने के लिए बुधवार को सेना और सिविल के अधिकारियों के साथ द नेशनल सिक्यॉरिटी कमिटी की बैठक बुलाई। इस बैठक के दौरान चर्चा हुई की आईसीजे में जाधव मामले को किस प्रकार उठाया जाए और पाकिस्तान के पास कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाक सैन्य अदालत ने भारतीय नागरिक जाधव को फांसी की सजा सुनाई थी। भारत इस मामले को आईसीजे में ले गया। आईसीजे में 15 मई को सुनवाई हुई। कोर्ट ने 18 मई को आखिरी फैसला होने तक फांसी की सजा पर रोक लगा दी। आईसीजे में अगली सुनवाई 8 जून को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed