{"_id":"58efa6014f1c1b9106cf4e82","slug":"pak-army-will-not-any-compromise-on-jadhav-s-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाधव की फांसी पर कोई समझौता नहीं करेगी पाक सेना","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जाधव की फांसी पर कोई समझौता नहीं करेगी पाक सेना
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 14 Apr 2017 06:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य जनरल ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि वह कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव को दी गई मौत की सजा पर कोई समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान सेना का जनसंपर्क इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि रावलपिंडी में कोर कमांडरों की एक बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
आईएसपीआर ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने बैठक की अध्यक्षता की और जाधव मामले में आगे के घटनाक्रम से अवगत कराया। बैठक में सेना के प्रमुख जनरलों ने यह कहा कि ऐसे विरोधी राज्य कृत्यों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मामले के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा देती है, तो फिर पड़ोसी देश को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसको एक भारतीय नागरिक की हत्या माना जाएगा। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जाधव को बचाने के लिए देश किसी भी हद तक जाएगा। हम पूरा प्रयास करेंगे कि जाधव को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
जाधव के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा पाक
बागले ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि पाकिस्तान बार-बार अनुरोध करने पर भी जाधव के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दे रहा है। भारत के बार-बार कहने पर भी पाकिस्तान ने किसी भी भारतीय राजनियिक को जाधव से मिलने के लिए अनुमति नहीं दी। अब एक बार फिर से भारत सरकार पाक से काउंसलर एक्सेस देने के लिए अनुरोध करेगा।
जाधव हैं निर्दोष
बागले ने कहा कि जाधव पूरी तरह से निर्दोष हैं। पाकिस्तान के पास उनके खिलाफ किसी तरह का कोई सबूत नहीं है। उन्होने बताया कि भारत ने 13 बार पाकिस्तान को जाधव से मिलने के लिए अनुरोध भेजा, लेकिन अभी तक पाक ने एक भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है। जाधव को एक साल पहले किडनैप किया गया था और इस मसले पर पाक कोर्ट का ट्रायल झूठा है।