फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan says, its not our job to satisfy the US

पाकिस्तान बोला- हम अमेरिका को प्रभावित करने के लिए नहीं करते काम

Thu, 14 Sep 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Thu, 14 Sep 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Pakistan says, its not our job to satisfy the US
Khurram Dastgir Khan

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि यह इस्लामाबाद का काम नहीं है कि वह अमेरिका की उम्मीदों पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वाशिंगटन के साथ अपने समझौतों का पुर्नमूल्यांकन कर रही है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पाक रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने कहा कि हम यहां अपने विचार रखने और सबूत पेश करने के लिए हैं। हम अपनी स्थिति को स्पष्ट करेंगे। लेकिन हमारी कार्यशैली अमेरिका को संतुष्ट करने के लिए नहीं है।  
विज्ञापन


पढ़ें: PoK के 73 फीसदी लोग चाहते हैं आजादी, कहा- मंजूर नहीं पाकिस्तानी हुकूमत
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप की ओर से आतंकवाद पर पाकिस्तान की आलोचना करने पर पाक सरकार अपने समझौतों पर दोबारा मूल्यांकन कर रही है। इस्लामाबाद इस बात से नाराज है कि ट्रंप पाक को आतंकियों के लिए पनाहगाह मानते हैं। 


रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे क्षेत्र में स्थितियां बहुत चुनौतीपूर्ण है क्योंकि अमेरिका गोलपोस्ट को बदलता रहता है। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह परिवर्तन क्या थे। खान ने कहा कि अमेरिका हमारे खतरे की अनदेखी नहीं कर सकता, यह स्थिति गंभीर है।

पढ़ें: पाक सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित करने पर जताई सहमति

रक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिका, भारत और अफगानिस्तान के बीच गठजोड़ पाकिस्तान के लिए खतरा था। खान ने कहा कि अमेरिका खतरों को जानते हुए भी उन्हें नजरअंदाज कर रहा था क्योंकि यह उनका रणनीतिक रूझान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed