फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan says india broken indus river treaty, pak appropriate action

पाक की भारत को चेतावनी, सिंधु जल समझौता तोड़ा तो करेंगे कड़ी कार्रवाई

Fri, 21 Oct 2016 08:00 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 08:00 AM IST
विज्ञापन
Pakistan says india broken indus river treaty, pak appropriate action

पाकिस्तान ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर उसने सिंधु जल समझौता तोड़ा तो वह माकूल कार्रवाई करेगा। भारत की ओर से सिंधु जल समझौते की समीक्षा की खबरों के बीच उसने कहा है कि वह हालात पर पैनी निगाह बनाए हुए है।

विज्ञापन


पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि अगर भारत ने समझौते का उल्लंघन किया तो उचित कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान रेडियो के हवाले से दी गई खबर में कहा गया है पाकिस्तान ऐसी स्थिति में कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेगा। 
विज्ञापन


जकारिया ने कहा कि भारत कश्मीर में अपने अत्याचारों और मानवाधिकार उल्लंघन से ध्यान हटाने की जी तोड़ कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान विश्व मंच पर कश्मीर में भारत की बेरहम कार्रवाइयों को उजागर करने की पूरी कोशिश कर रहा है और इसके ठोस नतीजे निकले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- कश्मीर से ध्यान हटाने के लिए हो रही सारी साजिश

Pakistan says india broken indus river treaty, pak appropriate action

हालांकि दुनिया अभी भी कश्मीर के हालात के लेकर चिंतित है। जकारिया ने आरोप लगाया कि भारत ने इस बार एलओसी पर 90 से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। 

पाकिस्तान को भारत की ओर से अलग-थलग करने की कोशिश को हास्यास्पद करार देते हुए जकारिया ने कहा कि भारत का नकारात्मक रवैया जाहिर हो चुका है। यह क्षेत्रीय समृद्धि और विकास की राह में बड़ा रोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed