{"_id":"5a799d594f1c1b92268b89a5","slug":"pakistan-said-we-will-give-reply-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, बोला- भारत की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, बोला- भारत की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Feb 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Khurram Dastagir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है। पाक रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने कहा कि भारत के किसी भी दुस्साहस का पाकिस्तान करारा जवाब देगा। दस्तगीर ने यह बयान सोमवार को ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ के मौके पर राष्ट्रपति ममनून हुसैन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया।
विज्ञापन
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, दस्तगीर ने कहा, अगर भारत उकसाता है तो हम पूरा अधिकार रखते हैं कि उन्हें जवाब दें। हालांकि ये जवाब कितना बड़ा होगा, यह हम तय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश भारत के साथ 2003 के सीज फायर समझौते को लेकर प्रतिबद्ध है लेकिन युद्ध के मामले में जवाबी कार्रवाई के सिलसिले में इस प्रतिबद्धता को उसकी कमजोरी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल कश्मीर में मानवता के खिलाफ अपराध में लिप्त हैं। एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम तोड़े जाने के मामले में जवाबी कार्रवाई पर फैसला लेने का अधिकार इस्लामाबाद के पास पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन