फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan said there is only one Indian pilot has been captured

अपनी बात से फिर पलटा पाकिस्तान, कहा- हिरासत में भारत के दो नहीं एक ही पायलट

Wed, 27 Feb 2019 08:19 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 27 Feb 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Pakistan said there is only one Indian pilot has been captured
पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर

पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उसने 'मात्र एक' भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसने कहा था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलट उसकी हिरासत में है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना की हिरासत में मात्र एक पायलट है। उसके साथ सैन्य आचार नीति के मानकों के तहत बर्ताव किया जा रहा है।'

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी किए गए एक संक्षिप्त वीडियो में आखों पर पट्टी बांधे एक व्यक्ति दिख रहा है जो कह रहा है, "मैं भारतीय वायुसेना का अधिकारी हूं। मेरा सर्विस नंबर 27981 है।' इससे पहले गफूर ने दावा किया था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को गिरफ्तार किया गया है। एक पायलट घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक अन्य पायलट को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन



इधर, नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन उनकी कोशिशों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। हालांकि कार्रवाई में एक भारतीय पायलट 'लापता' है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि पाकिस्तान के मुताबिक भारतीय वायुसेना का एक पायलट उनकी हिरासत में है। हम इसकी पड़ताल कर रहे हैं। 

दूसरे वीडियो में वह व्यक्ति उस मिशन या विमान के बारे में बताने से इनकार कर रहा है जिसे वह उड़ा रहा था। उसने कहा कि पाकिस्तानी सेना के कप्तान ने उसे भीड़ से बचाया है। जब उससे उसकी पहचान के बारे में पूछा गया कि तो उसने कहा कि मैं दक्षिणी हिस्से से संबंध रखता हूं और शादीशुदा हूं। वीडियो की सत्यता का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed