फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan said, Pallet guns used by India in Kashmir, more than 200 people lost eyes

UN में झूठ पकड़े जाने के बाद पाक ने दी सफाई- पैलेट गन से अंधे हुए 200 कश्मीरी

Fri, 29 Sep 2017 10:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Sep 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
Pakistan said, Pallet guns used by India in Kashmir, more than 200 people lost eyes
मलीहा लोधी - फोटो : ANI

पाकिस्तान ने गुरुवार को यूएन में अपनी प्रतिनिधि द्वारा पैलेट गन से पीड़ित महिला की गलत तस्वीर साझा करने पर सफाई दी। पाकिस्तान ने कहा कि इस घटना से यह साबित नहीं होता कि भारत कश्मीर में पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन


पढ़ें: फिर सक्रिय हुआ लाल मस्जिद का इमाम अब्दुल अजीज उर्फ 'मुल्ला बुर्का', पाक में चाहता है खलीफा-राज
विज्ञापन


आपको बता दें कि यूएन में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने गाजा हमले में घायल लड़की की तस्वीर को कश्मीर का बताया था और लड़की की हालत के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। बाद में जब इस बात का खुलासा हुआ कि लड़की कश्मीर में नहीं बल्कि गाजा हमले में घायल हुई है, तो पाकिस्तान को दुनियाभर में आलोचना झेलनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मामलों के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि कश्मीर में लोगों के अंधा होने का कारण भारतीय फौज है। उन्होंने कहा कि भारत इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि 80 कश्मीरी भारतीय फौज की कार्रवाई में पूरी तरह अंधे हो गए और 200 से अधिक कश्मीरियों की एक आंख की रोशनी चली गयी। 

पढ़ें:पाकिस्तानी ट्रांसजेंडर पहचान पत्र में माता-पिता के स्थान पर दे सकेंगे गुरु का नाम

जकारिया ने कहा कि भारत इस बात से भी इनकार नहीं कर सकता कि इन कश्मीरियों को नुकसान पैलेट गन के द्वारा नहीं पहुंचाया गया। जकारिया ने भारत पर आरोप लगाया कि वह अफगानिस्तान में स्थिति बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। हमारे पास इस बात के सबूत हैं, जिन्हें हमने यूएन और अफगानिस्तान के अधिकारियों के साथ शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed