{"_id":"5a0b7cd74f1c1b74698bbbb9","slug":"pakistan-said-india-made-special-cell-for-500-million-dollar-to-thwart-cpec-project","type":"story","status":"publish","title_hn":" पाकिस्तान का दावा- भारत ने CPEC परियोजना नाकाम करने के लिए बनाया 50 करोड़ डॉलर का प्लान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान का दावा- भारत ने CPEC परियोजना नाकाम करने के लिए बनाया 50 करोड़ डॉलर का प्लान
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Wed, 15 Nov 2017 07:35 AM IST
विज्ञापन
Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के एक शीर्ष सैन्य जनरल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना को नाकाम करने के लिए 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से एक स्पेशल इंटेलिजेंस सेल बनाया है।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान में ऑटोमेटिक हथियारों पर लगा बैन, लाइसेंस हुए रद्द
विज्ञापन
पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में दो दिवसीय एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सैन्य कमेटी के चेयरमैन संयुक्त सचिव जनरल जुबैर महमूद हयात ने कहा कि पाकिस्तान ‘अपने बचाव से बेखबर’ नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने भारत पर क्षेत्र में ‘अराजकता और गड़बड़ी’ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ ने सीपीईसी परियोजना को नाकाम करने के लिए बड़ी रकम खर्च कर एक स्पेशल सेल का गठन किया है।
पढ़ें: भारत-पाक पर बातचीत शुरू करने के लिए दबाव डाल रहा अमेरिका : रिपोर्ट
इसके अलावा उन्होंने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। गौरतलब है कि सीपीईसी को योजना के अनुसार पीओके से होकर पाकिस्तान लाया जाना है। जिसपर भारत ने विरोध दर्ज करवाया है।