{"_id":"5a0a35144f1c1bd8538bce60","slug":"banned-on-automatic-weapons-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में ऑटोमेटिक हथियारों पर लगा बैन, लाइसेंस हुए रद्द","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में ऑटोमेटिक हथियारों पर लगा बैन, लाइसेंस हुए रद्द
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Tue, 14 Nov 2017 06:07 AM IST
विज्ञापन
Shahid Khaqan Abbasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने अपने यहां सभी स्वचालित हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सभी पंजीकृत स्वचालित हथियारों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए हैं और ऐसे हथियार धारकों से अपने हथियार जमा कराने को कहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने कहा कि सभी स्वचालित हथियारों को प्रतिबंधित करने के वादे के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: मुशर्रफ ने 23 राजनीतिक दलों का बनाया महागठबंधन, इमरान खान पर खेला दांव
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनवरी से देश में सभी घातक स्वचालित हथियारों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।अगस्त में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब्बासी ने नेशनल एसेंबली में अपने पहले संबोधन भाषण में कहा था कि दुनिया में ऐसा एक भी देश नहीं है, जो अपने नागरिकों को स्वचालित राइफल के लाइसेंस की अनुमति देता हो।
विज्ञापन
लिहाजा उन्होंने स्वचालित हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना लाने का वादा किया था। इसी के मद्देनजर गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि स्वचालित हथियारों को मलिक अपने हथियारों के बदले जिला प्रशासन से अर्ध-स्वचालित शस्त्र या 50000 पाकिस्तान रुपये पा सकेंगे।
पढ़ें: आतंकी हाफिज सईद के 4 सहयोगियों को पाकिस्तान ने रिहा किया, जनवरी से थे नजरबंद
अधिसूचना में यह भी कहा गया कि स्वचालित हथियारों के मलिकों को 15 जनवरी 2018 तक अपने हथियार जमा कराने को आदेश दिए गए हैं।