फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan said India is not giving answers of the question regarding Kulbhushan Jadhav

पाकिस्तान का दावा, भारत ने जाधव पर पूछे गए सवालों का नहीं दिया जवाब

Sat, 10 Feb 2018 11:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Pakistan said India is not giving answers of the question regarding Kulbhushan Jadhav
कुलभूषण जाधव

कुलभूषण जाधव  प्रकरण में बेनकाब होने के बाद पाकिस्तान ने अब एक नया शिगूफा छोड़ा है। उसका दावा है कि भारत जाधव को लेकर उसके सवालों का जवाब नहीं दे रहा है। पाक ने जाधव के पासपोर्ट और सैन्य सेवाकाल का ब्यौरा मांगा था। पाक के विदेश विभाग के प्रवक्ता डा. मोहम्मद फैसल ने कहा, पाक ने भारतीय नौसेना में सेवारत कमांडर कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार किया है। उसने पाकिस्तान में हुई कई आतंकी घटनाओं में संलिप्त होने की बात मान ली है।

विज्ञापन


यह खेदजनक है कि भारत ने अब तक इस बात का जवाब नहीं दिया कि कमांडर जाधव के पास हुसैन मुबारक पटेल का पासपोर्ट कैसे आया। उसके नौसेना से रिटायरमेंट के दस्तावेज भी नहीं दिए गए। पाक की सैन्य अदालत ने आतंकवाद और जासूसी के आरोपों में 47 वर्षीय जाधव को मौत की सजा सुनाई है। अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत ने मई में भारत की अपील पर इस सजा पर रोक लगा दी थी। पाक का दावा है कि उसके सुरक्षाबलों ने जाधव को तीन मार्च 2016 को बलूचिस्तान से पकड़ा था। वह ईरान से यहां पहुंचा था।
विज्ञापन


हालांकि भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया है। नौसेना से रिटायर होने के बाद वह ईरान में व्यापार कर रहे थे। एक अन्य सवाल के जवाब में फैसल ने कहा है कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने खुफिया एवं आतंकवाद रोधी वार्ता के सिलसिले में भारत का दौरा किया था। हालांकि यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक नहीं थी। यह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के आतंकवाद रोधी सहयोग तंत्र के क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी ढांचे (आरएटीएस) के तहत आता है। भारत और पाक, दोनों ने ही पिछले साल रूस के रिसोर्ट शहर सोच्चि में हुए एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लिया था। दोनों को पहली बार इसका स्थायी सदस्य बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed