फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan's pm nawaz sharif visit of saudi arab and iran

सऊदी अरब-ईरान के बीच का तनाव दूर कर पाएंगे नवाज?

Sun, 17 Jan 2016 05:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 17 Jan 2016 05:22 AM IST
विज्ञापन
pakistan's pm nawaz sharif visit of saudi arab and iran

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सेना प्रमुख राहील शरीफ सोमवार को सऊदी अरब के दौरे पर जा रहे हैं। राजधानी रियाद में सऊदी सुल्तान सलमान से मुलाकात के बाद नवाज शरीफ और राहील शरीफ मंगलवार को ईरान जाएंगे जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति हसन रूहानी से होनी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के मंत्री परवेज रशीद ने शनिवार को यह सूचना दी है कि इस दौरे को हाल में सऊदी अरब और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की पाकिस्तान की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के रिश्ते काफी गहरे हैं। सऊदी अरब के राजकुमार शहजादा मोहम्मद बिन सलमान और विदेश मंत्री आदिल जुबैर ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया था। इस दौरे में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सेनाध्यक्ष राहील शरीफ से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौज के तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि जनरल राहील ने सऊदी राजकुमार से कहा था कि सऊदी अरब और खाड़ी के दूसरे देशों के साथ पाकिस्तान के करीबी रिश्ते हैं और पाकिस्तान इन रियासतों की सलामती को बहुत अहमियत देता है।

ईरान और सऊदी अरब के बीच हाल में तनाव उस घटना के बाद और बढ़ गया है जब सऊदी अरब ने शिया धार्मिक नेता शेख़ निम्र अल निम्र समेत 47 लोगों को सज़-ए-मौत दी थी। निम्र अल निम्र शियाओं के बड़े धार्मिक नेता थे।


मौत की सजा दिए जाने की इस घटना के बाद ईरान में मौजूद सऊदी अरब के दूतावास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया था। हाल में सऊदी अरब समेत कई देशों ने ईरान के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed