{"_id":"5ae8e74b4f1c1bc03d8b612d","slug":"pakistan-s-lahore-girl-wrote-an-emotional-letter-to-the-villagers-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौर की बच्ची ने पंजाब के नाम लिखा खत- भाईचारे की मस्जिद को 'अमन' नाम दें","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
लाहौर की बच्ची ने पंजाब के नाम लिखा खत- भाईचारे की मस्जिद को 'अमन' नाम दें
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Wed, 02 May 2018 05:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : scoopwhoop
पंजाब के मूम गांव में हिंदुओं की ओर से दी गई जमीन और सिखों के आर्थिक सहयोग से गांव के गरीब मुसलमानों के लिए एक मस्जिद बनाई गई है।
विज्ञापन
इस खबर को पढ़कर पाकिस्तान की सातवीं कक्षा की एक छात्रा अकीदत नवीद ने गांव वालों के नाम एक भावनात्मक खत लिखा है, जिसमें उसने कहा कि आप गांव वाले भाईचारे की मिसाल हैं। मेरी सलाह है कि आप अपनी मस्जिद का नाम अमन की मस्जिद रखना। इससे पहले भी अकीदत कई मुद्दों पर दुनिया भर के नेताओं को खत लिख चुकी हैं।
विज्ञापन
अकीदत ने गभरत राम, मिस्त्री नाजिम राजा और गांव वालों के नाम लिखे पत्र में लिखा है, मैंने बीबीसी पर आपके गांव की कहानी पढ़ी। आपके गांव के एक-दूसरे के प्यार और भाईचारे में मुझे प्रेरित किया।
विज्ञापन
मैं खुश हूं कि हमारे पड़ोसी देश में आप लोगों ने एक-दूसरे की मदद करने और देखभाल करने का उदाहरण पेश किया है। जबकि आप अलग-अलग धर्म के हैं। आपने साबित कर दिया है कि हिंदू, सिख और मुसलमान भाई-भाई हैं। सभी साथ प्यार से रह सकते हैं। मैं आपको सलाह दूंगी कि आप अपनी मस्जिद का नाम अमन की मस्जिद रखना।
बच्चियों की पढ़ाई के लिए एकजुट रहने को कहा
अकीदत ने गांव वालों से अपील की है कि वे भविष्य में बच्चियों की पढ़ाई के लिए भी एकजुट रहें। भारत के असली हीरो आप हैं। मेरे खत को अपनी चौपाल पर पढ़ें ताकि आप अपने भाईचारे और एकता के लिए गर्व महसूस कर सकें।