{"_id":"57100e044f1c1bdf404a6d3a","slug":"pakistan-s-allegation-on-research-and-analysis-wing-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने कहा, भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पहुंचा रही है नुकसान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक ने कहा, भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पहुंचा रही है नुकसान
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Fri, 15 Apr 2016 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक बार फिर अपना वही बेसुरा राग अलापा है। उसने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का विशेष सेल चीन समर्थित अरबों डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे(सीपीईसी) की परियोजना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा सचिव लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) आलम खट्टक ने रक्षा पर सीनेट की स्थायी समिति को बुधवार को कहा कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) ने महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को नुकसान पहुंचाने के लिए विशेष सेल बनाया है। खट्टक समिति को कैमरे के सामने समिति को पाकिस्तान में रॉ की कथित विनाशकारी गतिविधियों के बारे में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन
खट्टक का यह बयान पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ के उस बयान के एक दिन बाद आया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत खुले तौर पर सीपीईसी को चुनौती दे रहा है और पाकिस्तान को अस्थिर कर रहा है। समिति के एक सदस्य के अनुसार, रक्षा सचिव ने बैठक में बताया कि अफगानिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग धन, हथियार, प्रशिक्षण के अलावा रॉ सदस्यों को दूसरे तरह की सहायता उपलब्ध करा रहा है ताकि वे पाकिस्तान में विनाशकारी गतिविधियों को अंजाम दे सकें। वे विशेष रूप से बलूचिस्तान और कबायली क्षेत्रों में नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन