{"_id":"5a077a954f1c1b70548bc8d1","slug":"pakistan-released-4-colleagues-of-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज सईद के 4 सहयोगियों को पाकिस्तान ने रिहा किया, जनवरी से थे नजरबंद ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आतंकी हाफिज सईद के 4 सहयोगियों को पाकिस्तान ने रिहा किया, जनवरी से थे नजरबंद
एजेंसी/ लाहौर
Updated Sun, 12 Nov 2017 04:02 AM IST
विज्ञापन
hafiz saeed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के चार सहयोगियों को पाकिस्तान के पंजाब सूबे की सरकार ने रिहा कर दिया है। इन सभी को सईद के साथ जनवरी में हिरासत में लिया गया था और सभी नजरबंद थे।
विज्ञापन
पढ़ें: मुंबई हमलों की बरसी से पहले पाक के पूर्व विदेश सचिव ने खोली अपने ही देश की पोल
विज्ञापन
न्यायिक समीक्षा बोर्ड नजरबंदी बढ़ाने की गृह विभाग की दलीलों से संतुष्ट नहीं था। लिहाजा उसने अब्दुल्ला उबैद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी कासिफ हुसैन की हिरासत बढ़ाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
31 जनवरी को हाफिज सईद और उसके चार सहयोगियों को आतंकवाद रोधी अधिनियम, 1997 के तहत 90 दिन के लिए हिरासत में लिया गया था। इसके बाद यह अवधि बढ़ा दी गई थी। हालांकि दोनों बार जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत की अवधि बढ़ाई गई।
पढ़ें: हाफिज को आतंकी नहीं मानता अमेरिका, पाक को सौंपी 75 आतंकवादियों की लिस्ट
एंटी टेरेरिज्म एक्ट के अनुसार, सरकार किसी भी व्यक्ति को विभिन्न आरोपों में 90 दिन के लिए हिरासत में रख सकती है। इसके बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिए न्यायिक समीक्षा बोर्ड की अनुमति लेनी होती है।
बहरहाल, हाफिज सईद को 26 नवंबर तक हिरासत में ही रहना होगा। गत माह जन सुरक्षा कानून के तहत उसकी नजरबंदी 30 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी। जमात-उद-दावा को अमेरिका ने जून 2014 में आतंकी संगठन घोषित किया था। वहीं सईद की आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए अमेरिका ने उस पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है।