फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan released 30 Indian prisoners from jail as a goodwill gesture

स्वतंत्रता दिवस से पहले 30 भारतीय कैदियों को पाकिस्तान ने किया रिहा

Mon, 13 Aug 2018 12:54 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Mon, 13 Aug 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan released 30 Indian prisoners from jail as a goodwill gesture
पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सद्भावना दिखाते हुए 27 मछुआरों समेत 30 भारतीयों को आज जेल से रिहा कर दिया। विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने एक बयान में कहा कि कैदियों की रिहाई ‘मानवीय मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की अटल नीति के अनुसार की गई है।’
विज्ञापन


बयान में बताया गया है कि जिन 30 कैदियों को रिहा किया गया है उनमें 27 मछुआरे शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘यह 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाने का मानवीय भाव है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष भी इसी तरह का व्यवहार दिखाएगा।’ 
विज्ञापन


देश के उच्चतम न्यायालय के समक्ष जुलाई में सौंपी गई एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, 418 मछुआरों समेत 470 भारतीय पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। कल पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के लिए मछुआरों को गिरफ्तार करने की खबर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कराची की मालिर जेल से कैंट रेलवे स्टेशन ले जाया गया और अब लाहौर ले जाया जाएगा। मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय सीमा अधिकारियों को सौंपा जाएगा। अरब सागर में समुद्री सीमा का स्पष्ट सीमांकन ना होने के कारण पाकिस्तान और भारत आए दिन मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed