फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan refuses to join WTO meeting in New delhi, Conspiring to raise harassment of diplomats issue

पाक का WTO बैठक में शामिल होने से इंकार, भारत में राजनयिक उत्पीड़न का दुष्प्रचार करने की साजिश

Sun, 18 Mar 2018 04:55 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sun, 18 Mar 2018 04:55 AM IST
विज्ञापन
Pakistan refuses to join WTO meeting in New delhi, Conspiring to raise harassment of diplomats issue
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : ANI
इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों को प्रताड़ित करने वाले पाकिस्तान ने अपना दोष छिपाने के मकसद से उल्टे भारत पर आरोप लगाते हुए नया पैंतरा खेला है। 19-20 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता स्वीकार कर चुके पाक ने अब भारत में पाक राजनयिक के साथ दुर्व्यवहार आरोप लगाते हुए इस सम्मेलन में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। ऐसा करके वह सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों को भारत के खिलाफ संदेश देना चाहता है। 
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री परवेज मलिक को डब्ल्यूटीओ की मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था, जिसे इस्लामाबाद ने पहले स्वीकार लिया था। पाक विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि भारत में लगातार राजनयिकों के परिवारों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के चलते अब परिस्थिति बदल चुकी है और इसलिए उसने फैसला किया है कि वह इस निमंत्रण को स्वीकार न करे।
विज्ञापन


मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाक अखबार द नेशन से कहा, हमने इस बारे में भारत को बता दिया है। हम अपने वाणिज्य मंत्री को अब भारत नहीं भेज रहे हैं। 

पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग

Pakistan refuses to join WTO meeting in New delhi, Conspiring to raise harassment of diplomats issue
India-Pakistan
पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग

पाक ने यहां भी कश्मीर राग अलापते हुए कहा कि भारत को न सिर्फ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्धविराम का उल्लंघन रोकना चाहिए बल्कि कश्मीर में भी अत्याचारों को रोकना चाहिए। एक अन्य अधिकारी ने यह तक कहा कि भारत हमें हल्के में नहीं ले सकता है।

वह कश्मीरियों को मारना चाहता है, राजनयिकों का उत्पीड़न कर रहा है, हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है और हमें ही आमंत्रित कर रहा है। इस सम्मेलन में पाकिस्तान के अलावा भारत ने अमेरिका और चीन समेत करीब 50 देशों को आमंत्रित किया है। 

पाक ने बैठक से बाहर रहने का फैसला अपने उच्चायुक्त सोहेल महमूद को वापस बुलाने के बाद लिया है। इस बीच पाक अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने के बाद हालातों से निपटने के लिए विकल्पों को नापतौल रहा है। 

पाक में इस तरह होता है भारतीय राजनयिकों का उत्पीड़न

Pakistan refuses to join WTO meeting in New delhi, Conspiring to raise harassment of diplomats issue
Pakistan on Sunjwan camp of terrorist attack
पाक जानबूझकर सम्मेलन को राजनयिक उत्पीड़न से जोड़ रहा है

भारत ने कहा है कि वह वियना समझौते का पूरी तरह पालन करता है और मानता है कि कूटनीतिक स्तर पर कई मसले हल होने चाहिए। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि अपने राजनयिकों को बातचीत के बुलाना एक सामान्य प्रक्रिया है। जाहिर है पाकिस्तान जानबूझकर इसे राजनयिकों के उत्पीड़न से जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

पाक में इस तरह होता है भारतीय राजनयिकों का उत्पीड़न

पाकिस्तान में अक्सर भारतीय राजनयिकों के बच्चों का स्कूल आते-जाते रास्ता रोकने, राजनयिकों के आवास के पानी और बिजली कनेक्शन काटने जैसी हरकतें सामने आई थीं। लेकिन पाकिस्तान ने उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर भारत पर ही अपने राजनयिकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed