फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan reaction after kashmir rally

पाक ने कहा, कश्मीरियों से है गहरा और भावनात्मक रिश्ता

Fri, 17 Apr 2015 04:54 PM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
pakistan reaction after kashmir rally

भारत प्रशासित कश्मीर में एक रैली के दौरान पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने की घटना पर पाकिस्तान ने कहा है कि इससे कश्मीरियों और पाकिस्तान के बीच 'गहरे भावनात्मक रिश्ते' का पता चलता है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने एक प्रेस कांफ्रेस में पूछे गए सवाल के जवाब में ये बात कही। उन्होंने कहा कि 'भारत कश्मीरियों से ये मांग नहीं कर सकता है कि वो उसके प्रति वफादार रहें क्योंकि कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है जिसका समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत अभी तक नहीं निकला है'। वहीं, श्रीनगर में अलगावादियों की रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने पर भारत में कड़ी प्रतिक्रिया हो रही है।

विज्ञापन

'आरोप निराधार'

pakistan reaction after kashmir rally

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय सरजमीन पर 'पाकिस्तान ज‌िंदाबाद' के नारे सहन नहीं किए जा सकते हैं जबकि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा। रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने की घटना को एक 'राष्ट्र विरोधी गतिविधि' मानते हुए बगड़ाम के पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है।

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि जो कुछ श्रीनगर की सड़कों पर देखा गया उससे पाकिस्तान और भारत प्रशासित कश्मीर के लोगों के बीच 'गहरे और स्थायी भावनात्मक रिश्ते का पता चलता है'। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कश्मीरी अलगावादी नेताओं के ख‌िलाफ आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने भारत पर नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का बार बार उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed