फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan reaches out to UN over LoC tension with India

LoC पर भारतीय कार्रवाई से तिलमिलाया पाक, UN में फिर से रोया रोना

Thu, 24 Nov 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
Pakistan reaches out to UN over LoC tension with India

'चोरी की चोरी और सीना जोरी' की कहावत को चरित्रार्थ करता पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र से भारत-पाक सीमा पर दखल देने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों से मिली और कहा कि सीमा पर अब तक के सबसे बदतर हालात हैं। इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति के प्रयासों और सुरक्षा को धक्का लगेगा। 

विज्ञापन


लोधी ने संयुक्त राष्ट्र में एकबार फिर कहा कि भारत सीमा विवाद के जरिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान कश्मीर में जारी मानवाधिकारों के उल्लंघन से हटा रहा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की तिलमिलाहट की वजह साफ है कि सीमा पर लगातार जारी उसकी नापाक हरकतों का भारत बखूबी जवाब दे रहा है। सीजफायर का उल्लंघन हो या भारतीय सैनिकों और नागरिकों पर हमला, देश के जवान पाक को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते मंगलवार को माछिल सेक्टर में पाक ने भारतीय जवानों के साथ कायराना हरकत की। पाक गोलाबारी में तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए, एक के शव के साथ पाक सेना ने बर्बरता को अंजाम दिया। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाक सेना के अधिकारी समेत तीन सैनिक मौत के घाट उतार दिए गए। हालात की गंभीरता का इसी अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाक डीजीएमओ ने अरने भारतीय समकक्ष को इस बाबत फोन भी लडा डाला।

कब अपनी हरकतों से बाज आएगा पाक?

Pakistan reaches out to UN over LoC tension with India

पाक सेना ने पुष्टि की है कि भारतीय हमले में कैप्टन तैमूर अली खान, हवलदार मुस्ताक हुसैन, और लांस नायक गुलाम हुसैन की मौत हुई।

पाक की दोयम दर्जे की रणनीति का अंदाजा इसी से लगता है कि एक ओर वह डीजीएमओ लेवल की वार्ता का प्रस्ताव रख रहा है तो दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र में लगातार भारत के खिलाफ खाई खोदने की नाकाम कोशिशें कर रहा है।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र के हवाले से एक बयान जारी कर कहा गया है कि एक टीम लगातार भारत-पाक सीमा पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed