फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan raises its defence budget by 20 percent

भारत से डरे पाक ने 20 फीसदी बढ़ाया रक्षा बजट, अमेरिकी मदद रुकने से बौखलाहट

Sat, 28 Apr 2018 04:55 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistan raises its defence budget by 20 percent

पाक में आगामी आम चुनाव को देखते हुए मौजूदा पीएमएल-एन सरकार के पास सिर्फ तीन माह बचे हैं लेकिन वित्तमंत्री इस्माइल ने विपक्ष के विरोध को नकारते हुए अपना रक्षा बजट बढ़ाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि अमेरिकी मदद रुकने के बाद पाक सरकार में भारत की बढ़ती ताकत को लेकर काफी बौखलाहट है। इसी से घबराकर उसने मौजूदा कार्यकाल में सबसे बड़ी वृद्धि की है। 

विज्ञापन


6.2 फीसदी रखा गया है 2018-19 में पाक जीडीपी वृद्धि का लक्ष्य

यदि पिछले साल के घोषित बजट से तुलना की जाए तो यह बढ़त करीब 20 फीसदी अधिक बैठती है। हालांकि आतंकवाद की पनाहगाह होने के कारण इस साल जनवरी में पाक को मिलने वाली दो अरब डॉलर की अमेरिकी मदद रुकने से सरकार और सेना के बीच भी भारत की बढ़ती ताकत को लेकर मतभेद उभरने लगे थे। चू्ंकि आतंकवाद से जंग के अलावा पाक का रक्षा खर्च हमेशा ही भारत पर केंद्रित रहा है इसलिए बजट की मार के चलते पाक सेना भारत से लगती नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलाबारी के कारण कमजोर पड़ रही थी। 

विज्ञापन

11 सौ अरब किया रक्षा बजट जो पिछले साल 999 अरब रुपए था

Pakistan raises its defence budget by 20 percent

पाक अखबार डॉन ने भी माना है कि भारतीय सीमा पर तनाव को लेकर पाक सेना के सरकार से रक्षा बजट को लेकर मतभेद थे। पाक में रक्षा बजट बढ़ोतरी को इस कारण भी भारत के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बढ़े हुए रक्षा बजट के आंकड़ों में सैन्य कर्मचारिओं को आवंटित पेंशन के 260 अरब रुपयों को शामिल नहीं किया गया है। इसे सिविल संसाधनों से जारी किया जाएगा, यानी यह बजट बढ़ोतरी सिर्फ लड़ाई लडऩे वाली सेना के लिए की गई है, जिसका बड़ा मकसद भारत और कश्मीर में पाक की कमजोर पड़ती ताकत को बढ़ाना है। 

पहली बार बढ़ाया गया इतना रक्षा बजट

पाक के एक अन्य मशहूर अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पाक सरकार द्वारा संसद में रखे बजट की खास बात यह है कि देश में पहली बार रक्षा बजट ने 1 खरब के आंकड़े को पार किया है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना के हिसाब से 2018-19 के लिए रक्षा बजट में 180 अरब रुपये की वृद्धि (19.6 फीसदी) की गई है। यदि इसमें आर्म्ड फोर्सेस डेवलपमेंट प्रोग्राम को आवंटित 100 अरब रुपए भी रक्षा बजट में शामिल कर लें तो यह बढ़ोतरी कुल 30 फीसदी हो जाएगी, जो पाक में पहली बार हुई है।

संसद में बजट पेश होने के दौरान भिड़े पाक सांसद

Pakistan raises its defence budget by 20 percent

पाक संसद में पेश बजट के दौरान शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान इमरान खान की पार्टी पीटीआई और सत्ताधारी पीएमएल-एन के सांसद आपस में भिड़ गए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। इस झगड़े के बीच पीटीआई सांसद अमजद नियाजी के झगड़े ने विपक्ष को विरोध प्रदर्शन का मौका दे दिया और सांसदों ने स्पीकर का घेराव कर पेश किए जा रहे बजट के पन्ने फाड़ दिए। तभी सदन से बाहर जा रहे सांसद मुराद अली सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मंत्री की तरफ हमलावर होते हुए लपके लेकिन किसी तरह उन्हें काबू किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed