{"_id":"5b01af784f1c1bd3408b6abe","slug":"pakistan-raises-indus-water-treaty-controversy-after-pm-modi-s-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी ने किया किशनगंगा जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन, पाक ने उठाया सिंधु जल संधि विवाद","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
PM मोदी ने किया किशनगंगा जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन, पाक ने उठाया सिंधु जल संधि विवाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने रविवार को भारत पर विश्व बैंक के साथ सिंधु जल संधि के भारत के कथित उल्लंघन के मुद्दे को फिर से उठाया है। इसके एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में 330 मेगावाट किशनगंगा जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
पाक राजदूत एजाज अहमद चौधरी ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल (एजीपी) अश्तर औसाफ अली के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विश्व बैंक के अध्यक्ष के साथ बातचीत करने के लिए वाशिंगटन में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किशनगंगा बांध के निर्माण के मुद्दे पर बैठक में चर्चा की जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किशनगंगा जलविद्युत बिजली संयंत्र का उद्घाटन पाकिस्तान के विरोध प्रदर्शन के दौरान किया था, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान में बहने वाली नदी परियोजना जल आपूर्ति को बाधित करेगी।
विज्ञापन