फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: Punjab govt releases Rs 2 crore to renovate Krishna temple

कृष्ण मंदिर के लिए पाकिस्तान ने दिए 2 करोड़ रुपए, हिंदू भक्तों के लिए उठाया कदम

Sun, 20 May 2018 06:09 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sun, 20 May 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: Punjab govt releases Rs 2 crore to renovate Krishna temple

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की सरकार ने रावलपिंडी में स्थित कृष्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं इसके विस्तार के लिए दो करोड़ रुपये की राशि जारी की है। पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद शहरों में ही कृष्ण मंदिर है, जो श्रद्धालुओं के लिए खुला है। 

विज्ञापन


मंदिर में हर दिन सुबह और शाम दो बार आरती होती है, जिसमें बहुत कम लोग उपस्थित रहते हैं। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के उप प्रशासक मोहम्मद आसिफ ने कहा कि प्रांतीय एसेंबली के एक सदस्य के आग्रह पर सरकार ने दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। आसिफ ने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


एक टीम ने स्थल का दौरा किया है और कार्य शुरू करने की योजना बताई है। उन्होंने बताया कि जहां पर प्रतिमाएं रखी गई हैं, उस मुख्य कक्ष को सौंदर्यीकरण की समाप्ति तक बंद रखा जाएगा। कांजी मल और उजागर मल राचपाल ने 1897 में इस मंदिर का निर्माण करवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed