फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan:  PTI Naeem-ul-Haq slaps PML-N Daniyal Aziz in a TV show

VIDEO: टीवी शो के दौरान पाक मंत्री को पड़ा थप्पड़, इमरान खान की पार्टी के नेता ने खोया आपा

Wed, 23 May 2018 05:19 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Wed, 23 May 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
pakistan:  PTI Naeem-ul-Haq slaps PML-N Daniyal Aziz in a TV show
पाकिस्तान
पाकिस्तान में निजीकरण मामलों के मंत्री डेनियल अजीज को टीवी पर चर्चा के दौरान इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एक वरिष्ठ नेता ने थप्पड़ मार दिया। जिओ न्यूज की वेबसाइट पर 36 सेकेंड के क्लिप में दिखता है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता नइमुल हक और अजीज मंगलवार को ‘आपस की बात’ कार्यक्रम में एक दूसरे की पार्टी पर तीखा हमला कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान अजीज ने आक्रामक तेवर अख्तियार करते हुए हक को संबोधित करते हुए कहा, ‘क्या मैं आपसे डरता हूं, आपके जैसे चोरों से डरता हूं।’ अजीज ने जब उन्हें चोर कहा तो हक ने अपना आपा खो दिया। थप्पड़ खाने के बाद भी अजीज शांत बने रहे और उनसे कहा, ‘मुझे थप्पड़ मारने की हिम्मत कैसे हुई।’ इस पर हक ने कहा, ‘आपने मुझे चोर कहने की हिमाकत कैसे की।’ 
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब हक इस तरह के विवादों में फंसे हैं। वर्ष 2011 में टीवी के एक शो के दौरान उन्होंने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता जमील सूमरो पर पानी भरा ग्लास फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देंखे वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed