फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan prime minister ordered before court on graft probe

पाक सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री को किया तलब

Sat, 11 Aug 2012 02:59 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2012 02:59 PM IST
विज्ञापन
pakistan prime minister ordered before court on graft probe
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ स्विट्जरलैंड में भ्रष्टाचार के मामले फिर से खुलवाने में असफल रहने पर प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ को तलब किया है। सर्वोच्च अदालत ने कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि पीएम अशरफ 27 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होकर बताएं कि अदालत के उस आदेश पर अमल क्यों नहीं किया गया जिसमें राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ केस दोबारा खोलने के लिए स्विस अधिकारियों को लिखने को कहा गया था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट पूर्ववर्ती पीएम यूसुफ रजा गिलानी की ही तरह अशरफ को भी अयोग्य करार दे सकता है। गौरतलब है कि गिलानी ने भी राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले खोलने के लिए स्विस सरकार को पत्र लिखने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पीएम पद के लिए अयोग्य करार दे दिया था।
विज्ञापन


जस्टिस आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने अदालत की अवमानना अध्यादेश 2003 के अनुच्छेद 204 के तहत अशरफ को नोटिस जारी किया। इसका मतलब साफ है कि अदालत पीएम अशरफ को 27 अगस्त को अवमानना का दोषी करार दे सकती है। नोटिस में कहा गया है कि क्यों न अशरफ के खिलाफ अवमानना का मामला चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस खोसा ने अपनी टिप्पणी में कहा कि अच्छा होगा कि अगली तारीख 27 अगस्त तक मामले में कुछ प्रगति हो जाए अगर ऐसा नहीं हुआ तो अदालत कार्रवाई करेगी। बेंच ने इस बात का भई संज्ञान लिया है कि सरकार लगातार जानबूझकर भ्रष्टाचार के मामले फिर से खोलने के आदेश की अनदेखी कर रही है।

अदालत ने कहा कि इस संबंध में तत्कालीन पीएम यूसुफ रजा गिलानी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई के समय ही आदेश जारी किया जा चुका है कि कानून मंत्रालय की सलाह माने बगैर पीएम स्विस अधिकारियों को जरदारी के खिलाफ मामले फिर से खोलने के लिए पत्र लिखें और इस संबंध में विधि विशेषज्ञों से और सलाह-मशविरा न करें। अदालत ने कहा कि गिलानी ने जानबूझकर उसके आदेश पर अमल नहीं किया, इसी लिए उन्हें अयोग्य ठहराया गया, यह देखा जा रहा है कि अशरफ भी उसी नक्शेकदम पर चल रहे हैं।


सारे दांव हुए फेल
पाक के मौजूदा राष्ट्रपति को अदालत की अवमानना से बचाने के सत्तारूढ़ पार्टी पीपीपी के सभी दांव फेल होते नजर आ रहे है। पीपीपी ने जुलाई में अदालत अवमानना कानून 2012 को संसद की मंजूरी इसी उद्देश्य से दिलाई थी कि इसके बाद पाक के मौजूदा पीएम अशरफ महफूज हो जाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं हाल ही में कोर्ट ने इस कानून को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई के बाद कानून को अमान्य घोषित कर दिया, हालांकि सरकार ने इस कानून को अमान्य घोषित किए जाने वाले आदेश पर पुनर्विचार की याचिका दायर कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed