फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan prevented Reuters team from climbing a hill in Balakot air strike area

पाक का दावाः बालाकोट में नहीं हुई एयर स्ट्राइक, फिर भी मीडिया को वहां जाने से रोका

Wed, 27 Mar 2019 07:36 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
pakistan prevented Reuters team from climbing a hill in Balakot air strike area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

पाकिस्तान भारतीय वायुसेना के द्वारा बालाकोट स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से हुई तबाही को लगातार छुपाने की कोशिश कर रहा है। इसी वजह से पाकिस्तान ने वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद से इस इलाके के आसपास कड़ा पहरा लगा रखा है और यहां किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक टीम को गुरुवार को उस जगह (जाबा टॉप) पर जाने से एक बार फिर रोक दिया, जहां भारतीय वायुसेना ने मिराज लड़ाकू विमान के जरिये बमबारी की थी। 
विज्ञापन


 पिछले नौ दिनों में यह तीसरी बार है जब पाकिस्तानी अधिकारियों ने रॉयटर्स की मीडिया टीम को बालाकोट में बने जैश- ए- मोहम्मद के आतंकी शिविरों और आसपास की इमारतों के करीब जाने से रोक दिया। पाकिस्तान ने इसके लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रोके जाने के बाद रॉयटर्स की टीम ने पहाड़ी के नीचे और मदरसे से करीब 100 मीटर की दूरी से ही उस जगह को देखा। इसके बाद पत्रकारों ने बताया कि इमारत के चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पेड़ हैं। इस वजह से यहां से देखकर कुछ भी कह पाना मुश्किल है। 


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को आतंकी ठिकानों पर असैन्य कार्रवाई कर बदला लिया था। भारतीय वायुसेना के मिराज लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर बम बरसाए थे। सरकारी सूत्रों ने इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की बात कही थी। हालांकि पाकिस्तान ने किसी भी तरह के नुकसान होने से इनकार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed