{"_id":"b0f380a6-ba4f-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-polls-counting-began-monitor-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान Live: वोटों की गिनती शुरू, नतीजों पर नजर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान Live: वोटों की गिनती शुरू, नतीजों पर नजर
Updated Sat, 11 May 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में आम चुनावों के लिए मतदान पूरा होने के साथ ही वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार एक-दो घटनाओं को छोड़ कर मतदान का काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया।
नतीजे आने में समय लगेगा क्योंकि एक एक मत पत्र को हाथों से गिना जाएगा। भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के चलन से पहले इसी तरह गिनती होती थी जिससे अंतिम चुनाव नतीजों के लिए तीन तीन दिन तक इंतजार रहता था।
हालांकि कई क्षेत्रों से शुरुआती रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। मुख्य मुकाबला पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल(एन) और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की तहरीके इंसाफ पार्टी के बीच बताया जाता है।
विज्ञापन
हिंसा की घटनाएं
पाकिस्तान में पिछली सरकार का नेतृत्व करने वाली पीपीपी को इन चुनावों में भारी नुकसान हो सकता है।
इससे पहले शनिवार को तालिबान की धमकियों के बावजूद आम लोगों ने बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया।
लेकिन वोटिंग के दौरान कराची में एएनपी पार्टी के दफ्तर के बाहर धमाका हुआ जिसमें 11 लोग मारे गए। इसके अलावा अफगान सीमा से लगने वाले इलाके में एक मतदान केंद्र पर हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
तालिबान की तरफ से मतदान के दिन हमलों की धमकियों के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर दसियों हजार सैनिक तैनात किए गए हैं।
चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें इस बार 60 से 80 प्रतिशत के बीच मतदान होने उम्मीद है। पिछले आम चुनावों में 44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे।
चुनाव आयोग ने कहा है कि वो देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में सफल रहा है। आयोग के मुताबिक जिन मतदान केंद्रों पर धांधलियों की खबरें मिली हैं, वहां जरूरत पड़ी तो दोबारा मतदान कराया जा सकता है।
पाकिस्तान चुनाव: एक नजर
--संसद के साथ साथ चार प्रांतों की असेंबलियों के लिए भी पड़ रहे हैं वोट।
--लोगों में उत्साह, कई जगहों पर मतदान की अवधि बढ़ाई गई।
--कराची में तालिबान का धमाका, 11 लोगों की मौतें।
--पेशावर समेत कई अन्य जगहों पर भी हमले।
--कराची में चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठे।
--कई दलों ने लगाए धांधली के आरोप, कुछ ने किया बहिष्कार भी।
--मुख्य मुकाबला पीएमएल (एन) और तहरीके इंसाफ के बीच।