फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan pm Shahid Khaqan Abbasi attacks america afghanistan india jammu kamshir

PAK पीएम ने अमेरिका पर निकाली भड़ास, दूसरों की असफलताओं पर ना बनाया जाए बलि का बकरा

Sun, 22 Oct 2017 11:14 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Oct 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
pakistan pm Shahid Khaqan Abbasi attacks america afghanistan india jammu kamshir
Shahid Khaqan Abbasi

भारत ने कई मौकों पर पाकिस्तान को कश्मीर का राग अलापने पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूल चटाई है लेकिन पाक पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। पाक प्रधानमंत्री अब्दुल खाकान अब्बासी ने इस्तांबुल यात्रा के दौरान एक बार फिर कश्मीर राग छेड़ते हुए इस मुद्दे पर भारत का साथ देने वाले अमेरिका को नसीहत दी है।

विज्ञापन


अब्बासी ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान ने काफी कुछ कर लिया, अब अमेरिका समेत दूसरों की पहल करने की बारी है। उन्होंने चेताया कि अफगानिस्तान में दूसरों की असफलताओं पर पाकिस्तान को बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन


US विदेश मंत्री बोले- भारत महत्वपूर्ण साझेदार, पाक-चीन को सुनाई खरी-खरी
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक पीएम ने कश्मीर मुद्दे पर भारतीय पक्ष को अवैध तक करार दे डाला और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हस्तक्षेप की मांग की है। पाक अखबार पाकिस्तान टुडे ने तुर्की के एक अखबार सबाह के हवाले से अब्बासी के बयान से संबंधित रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक अब्बासी ने कहा है कि सफल ऑपरेशनों की मदद से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ लगी सीमा पर आतंकवादियों का खात्मा किया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने हिस्से का काफी कुछ कर दिया है, हम मांग करते हैं कि अमेरिका और दूसरे देश अपना काम करें।
 
आगे अब्बासी ने चेताया कि अफगानिस्तान में दूसरे देशों की असफलताओं पर पाकिस्तान बलि का बकरा नहीं बनेगा। अब्बासी ने कहा कि इस क्षेत्र (अफगानिस्तान) में आतंकवाद और कट्टरता के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को जितना नुकसान हुआ उतना अमेरिका और नाटो को मिलाकर भी नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने अमेरिका की नई अफगान नीति की भी आलोचना की है। अब्बासी ने कश्मीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां आत्मनिर्णय की मांग की सजा कश्मीरियों को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 7 लाख से अधिक भारतीय फौजी हैं और यह दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य क्षेत्र बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed