फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US and India stand shoulder to shoulder against terrorism: US Secretary of State Rex Tillerson

US विदेश मंत्री बोले- भारत महत्वपूर्ण साझेदार, पाक-चीन को सुनाई खरी-खरी

Thu, 19 Oct 2017 10:26 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Thu, 19 Oct 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
US and India stand shoulder to shoulder against terrorism: US Secretary of State Rex Tillerson

अगले हफ्ते होने वाली अपनी भारत यात्रा से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने भारत को अमेरिका का महत्वपूर्ण साझीदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महत्वाकांक्षी भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ दोनों देशों बल्कि शांति एवं स्थिरता की दिशा में काम करने वाले अन्य देशों को भी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन का भारत को महत्वपूर्ण साझीदार बताना क्षेत्र में चीन की उकसाने वाली नीति के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीन का व्यवहार और उसकी कार्रवाई स्थापित अंतरराष्ट्रीय मानकों को चुनौती पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ तेजी से बढ़ रहा चीन कम जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका निभा रहा है क्योंकि भारत अन्य देशों की संप्रभुता का सम्मान करता है। 
विज्ञापन


पढ़ें- आतंक के पनाहगार पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए अमेरिका ने मांगी भारत से मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


टिलरसन ने कहा कि जून में हुई प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा में सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतिबद्धता दोनों देशों के नेताओं में पहले कभी नहीं देखी गई थी। वहीं दोनों देशों के बीच प्रस्तावित रक्षा सौदों को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। 


उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रक्षा के क्षेत्र में कई प्रस्ताव दिए हैं जो कि संभावित तौर पर ‘गेम चेंजर’ हो सकते हैं। अमेरिका द्वारा प्रस्तावित सौदों में गार्डियन यूएवी, एयरक्राफ्ट कैरियर टेक्नोलॉजिज, एफ-16 व एफ-18 लड़ाकू विमान जैसे सौदे शामिल हैं।

पाक से आतंक के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद
टिलरसन ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगा और ऐसा कदम इस्लामाबाद के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव में सुधार के साथ क्षेत्र में उसकी स्थिरता भी सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो देश आतंकवाद को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं उनकी अंतरराष्ट्रीय जगत में कोई ख्याति नहीं रह जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed